Google search engine

IMD Alert-बदला मौसम का मिजाज,कई इलाको मे बारिश की संभावना

IMD Alert, MP Weather Alert Today, School Holiday, IMD Alert,Monsoon update, Aaj Ka Mausam, मौसम, Heatwave,IMD Alert,IMD Weather Updates,Monsoon In North India,Monsoon Rains,Weather Update,Heatwave,Delhi NcrRain,ImdSkymet,मौसम का हाल,बारिश,तापमान,लू,दिल्ली एनसीआर,मौसम विभाग,,imd alert,IMD Weather Forecast,,IMD ,India Meteorological Department, Kerala, Uttar Pradesh, Weather News, chhattisgarh,

IMD Alert/रायपुर। सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे धीरे कई प्रदेशों में दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में भी शनिवार की सुबह से कई जिलों में बारिश देखने को मिली। इससे तापमान में गिरावट आया है और गर्मी से राहत भी लोगों को मिली है। रायपुर मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।

Join WhatsApp Group Join Now

रायपुर, बिलासपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी आने वाले 24 घंटो के दौरान हो सकती है। प्री मानसून के 10 जून के बाद आने की संभावना है। मुख्य मानसून 15 जून के बाद आने का अनुमान है।  मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी हिमालय से गुजर रहा है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।

एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा और उसके आसपास बना हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण म्यांमार तट के पास बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किलोमीटर के बीच बना हुआ है।  अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

उत्तर और उत्तर-पूर्व राजस्थान में धूल भरी आँधियों के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है।  आंतरिक तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और महाराष्ट्र में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

close
Share to...