22 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, तापमान में भारी गिरावट, इन क्षेत्रों में बढ़ेगी सर्दी, जानें IMD पूर्वानुमान

Shri Mi
3 Min Read

मध्य प्रदेश में मौसम (MP Weather) में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। 18 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ (Weatern Disturbance) सक्रिय हो रहा है। जिसका असर मध्यप्रदेश पर देखने को मिलेगा। कई जिलों में सर्दी (cold) के साथ ही ठिठुरन शुरू होगी। 22 नवंबर से मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी (drizzle) देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक समय के साथ-साथ ठंड में और अधिक वृद्धि देखी जाएगी।तापमान में गिरावट का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के जिन जिलों में हाल ही में बारिश हुई है। तापमान अधिक शीघ्रता से गिर रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 10 दिनों तक पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं होगी। जिसकी वजह से मध्य प्रदेश के मौसम में राहत मिलेगी। उत्तर से ठंडी हवा आने के बाद 20 नवंबर के बाद मध्य भारत में एक बार फिर से मौसम में भारी बदलाव नजर आएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री की गिरावट जारी रहेगी जबकि अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 22 नवंबर से मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क होने की संभावना जताई गई है। पश्चिम हिमालय क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण निर्मित हो रहे हैं। जिसके प्रभाव से मौसम में और अधिक बदलाव की संभावना जताई गई है। उत्तर पश्चिमी हवाओं के साथ-साथ मौसम शुष्क बना रहेगा।

उमरिया जिले में ज्यादा बढ़ गई है, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। छिंदवाड़ा और खजुराहो में भी तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक सबसे कम न्यूनतम तापमान मलाजखंड में 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आकाश की स्थिति साफ रहेगी। मौसम शुष्क होने का पूर्वानुमान जताया गया है। हवा की औसत गति 12 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान पर बना हुआ है।

19 नवंबर तक यह उत्तर भारत में सक्रिय होगा। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर, लद्दाख दिल्ली, हिमाचल में सक्रिय होगा जिससे इन क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होगी। इसका प्रभाव मध्यप्रदेश में दिखेगा। मध्य प्रदेश में नवंबर में तीसरे हफ्ते में तापमान में भारी गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। 20 नवंबर के बाद कई जिलों में ठंड का असर दिखेगा। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close