चक्रवात का प्रभाव, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, पर्वतों पर बर्फबारी, बढ़ेगी ठंड, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
4 Min Read

एक तरफ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ और राजस्थान जैसे राज्यों में मौसम शुष्क होते ही ठंड की दस्तक होने लगी है तो वही दूसरी तरफ दक्षिण के राज्यों में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवात के प्रभाव के चलते 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल समेत कई दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आईएमडी के मुताबिक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल समेत देश के कई दक्षिणी राज्यों में 29 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29-31 तारीख के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। केरल और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में 30 और 31 तारीख को भारी बारिश हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में अगले 7 दिनों तक बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आएगी।

तमिलनाडु, पुडुचेरी में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश हो सकती है।तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 9 से 31 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम 2 बारिश हो सकती है। 30 और 31 अक्टूबर को केरल और माहे में हल्की से भारी बारिश हो सकती है, वही 31 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बारिश का पूर्वानुमान है।

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है। दिन में तापमान बढ़ेगा। लेकिन रात में राहत नहीं मिलेगा। उत्तर प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, इसके चलते आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।  बिहार और झारखंड में दिवाली के बाद से गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है,आने वाले दिनों में तापमान गिरने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश या हिमपात संभव है। दक्षिणी कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछार की भविष्यवाणी है।

क्या कहता है मौसम विभाग

  • मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत पर निचले क्षोभमंडल के स्तर में उत्तरपूर्वी हवाओं के आसार है, जिसके चलते दक्षिण राज्यों में फिर बारिश का दौर 29 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है।इस दौरान मछुआरों को समुद्र किनारे जाने से मना किया गया है।विभाग का मानना है कि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल समेत कई दक्षिणी राज्यों में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है।
  • मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से लेकर तमिलनाडु होते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक निचले स्तरों पर एक निम्न दबाव की रेखा बनी हुई है।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close