IMD Alert : अगले 24 घंटे में 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूल कॉलेजों में छुट्टियों की घोषणा

Shri Mi
8 Min Read

देश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है, आसमान में बादल घिरे हुए हैं। ठंड की दस्तक के साथ ही धूप छिपने लगी है। लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह सुबह कोहरे भी नजर आ रहे हैं। वहीं IMD Alert ने अगले 24 घंटे में 13 राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी बढ़ गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके साथ ही बारिश का भी सिलसिला जारी है। बर्फबारी और बारिश के कारण कई राज्यों में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम बदल रहे हैं राजधानी के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने के आसार जताए गए हैं। दिल्ली में आज सुबह से कोहरा छाया हुआ है।

दक्षिण भारत और पहाड़ी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग द्वारा कुछ इलाकों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण राज्यों में स्कूल को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र श्रीलंका टेस्ट के पास दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निर्मित हुआ है।

दिल्ली में सुबह से कोहरा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है दिल्ली में सुबह से कोहरा छाए हुए हैं प्रदूषण की बात करें तो आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर AQI 362 रिकॉर्ड किया गया है।

UP : कुछ क्षेत्रों में आज बूंदाबांदी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के वक्त कोहरे की चादर देखने को मिल रही है ।गाजियाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आज बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर भी उत्तर प्रदेश पर देखने को मिलेगा। तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।

Bihar : पछुआ हवा के चलते तापमान में गिरावट 

बिहार झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं, पछुआ हवा के चलते तापमान में गिरावट की संभावना बढ़ गई है। 2 दिनों में और अधिक तापमान गिरने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। पछुआ हवा चलने की वजह से मौसम में तीव्रता से बदलाव देखे जा रहे हैं। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पूर्व बिहार भागलपुर को सीवर सीमांचल में ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। दिवाली के बाद से इन क्षेत्रों में हल्की ठंड दिखने लगी थी। वहीं जम्मू-कश्मीर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का सीधा असर बिहार पर पड़ता नजर आ रहा है।

मौसम प्रणाली

  • IMD Alert के अनुसार, बुधवार को श्रीलंका के तट से दूर बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और शुक्रवार तक इसके (तीव्र) होने की उम्मीद है।
  • शनिवार सुबह तक इसके दक्षिण में तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। IMD के अनुसार तमिलनाडु में प्रवेश करने और केरल में जाने से पहले सिस्टम श्रीलंका के उत्तरी हिस्सों में पहुंचेगा।
  • इसके बाद निम्न दाब दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में एक कदम आगे बढ़ेगा और इसके और अधिक मजबूत होने की सम्भावना है।
  • इस दौरान पूरे तटीय तमिलनाडु और आसपास के दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।
  • अगले तीन दिनों के दौरान, तीव्र ‘दाब क्षेत्र’ से दक्षिण-पश्चिम और आसपास के पश्चिम-मध्य खाड़ी पर 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 55 किमी प्रति घंटे की हवा की गति के साथ हवा चलेगी।
  • एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ रविवार शाम से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश, हिमपात होगा।

झारखंड में मौसम शुष्क

झारखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा, मौसम विभाग के मुताबिक कोहरे और धुंध की दस्तक बढ़ेगी। इसके साथ ही तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। फिलहाल बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। हालांकि न्यूनतम तापमान अगले 24 घंटे में 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना रांची मौसम विभाग ने जताई है।

पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी और अधिक तेज होने का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी और अधिक तेज होने का पूर्वानुमान जताया है। जम्मू कश्मीर लद्दाख किल गीत वाली स्थान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश जारी है। बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट जारी है। गिरावट होने के कारण तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। – में हो रहे तापमान के बावजूद अभी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। यातायात व्यवस्था बाधित हो गई है। सड़कों पर बर्फ के जमा होने से सड़कें पूरी तरह से बंद हो गई है।

पहाड़ी इलाकों में गिर रहे तापमान का असर

इधर मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में गिर रहे तापमान का असर उत्तर और मध्य भारत में देखने की चेतावनी जारी की। अगले 1 से 2 दिन में पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र गुजरात तेलंगना में कई अधिक तीव्रता से तापमान में गिरावट देखी जाएगी। कोहरा बढ़ेगा। क्षेत्रों में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा 

दक्षिण राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु केरल अंडमान निकोबार दीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश लक्षद्वीप और पंजाब के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि हरियाणा राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हिमपात की संभावना जारी की गई है। वहीं आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कई इलाकों में शुक्रवार को स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की गई है।

पूर्वी राज्यों की बात करें तो फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। उत्तर पूर्व के कई राज्यों में धुंध बढ़ने का Alert मौसम विभाग ने जारी किया है। वहीं गोवाहटी मौसम विभाग के मुताबिक जल्दी ही एक नए सिस्टम सक्रिय होने का असर पूर्वी राज्यों पर दिखेगा। पूर्वी राज्य में बूंदाबादी के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close