IMD Alert- सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश की चेतावनी,इन राज्यों में कोहरे-ठंड की दस्तक, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
10 Min Read

दिल्ली ।देश में लगातार मौसम में बदलाव (weather update) देखने को मिल रहा है। दरअसल एक तरफ जहां दक्षिणी राज्य में भारी बारिश (heavy rain) का सिलसिला जारी है। वहीं IMD Alert के अनुसार दिल्ली की हवा प्रदूषित हो गई है, दिल्ली में प्रदूषण भरी हवा के कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया है। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से लोगों का जीना मुहाल है। दक्षिण भारत के राज्य में लगातार बारिश हो रही है। 7 राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

तमिलनाडु केरल कर्नाटक में आफत की बारिश के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केरल में स्कूलों को बंद रखने की भी चेतावनी जारी की गई थी। उत्तर भारत की बात करें तो बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल सहित मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ आदि राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। दरअसल उत्तर की तरफ से हो रही बर्फबारी के कारण ठंडी हवा लगातार इन राज्य में प्रवेश कर रही है। जिसके कारण मौसम में कपकपी महसूस होने लगी है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में किसी भी तरह से भारत के दक्षिणी राज्य में बारिश से राहत की उम्मीद नहीं जताई है। हालांकि उत्तर भारत में बारिश से लोगों को राहत मिली हुई है जबकि यूपी बिहार सहित अन्य राज्य में गुलाबी ठंड की दस्तक से मौसम कोहरे से पटा हुआ है।

मौसम विभाग ने की तरफ जा तमिलनाडु पांडिचेरी कराईकाल और केरल में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं 4 नवंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम हिमालय क्षेत्र पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस तैयार हो रहा। जिसके मैदानी इलाके पर भारी असर देखने को मिलेंगे। इस दौरान मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी सहित आंधी तूफान की संभावना जताई गई है।

दिल्ली : वायु गुणवत्ता खराब

दिल्ली में प्रदूषण की मार जारी है, वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण सरकारी दफ्तरों में work-from-home जारी कर दिया गया है, आदेश के अनुसार 50 फीसद कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम से काम करेंगे जबकि निजी दफ्तर में भी 50% को घर से काम करने की बात कही गई है। वही बच्चों के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। बता दे कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता को आज तड़के सुबह 426 AQI मापा गया था। मौसम विभाग ने कहा कि सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आद्रता 426 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई थी।

उत्तर प्रदेश में अभी मौसम में ठंड की दस्तक

उत्तर प्रदेश में अभी मौसम में ठंड की दस्तक देखने को मिल रही है। मौसम में तब्दीली का असर लगातार देखने को मिल रहा है। कोहरे की चादर से लिपटे हुए नजारे से आप लोगों में कंपन महसूस होने लगी है। सुबह के समय से ही कोहरे से मौसम पटा हुआ है।

नवंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश में कोहरे का सिलसिला शुरू हो गया है, सामान्य की तुलना में तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है, अगले कुछ दिनों तक सुबह के मौसम में ऐसे ही बदलाव देखने को मिलेंगे। 9 नवंबर तक उत्तरी राज्यों में मध्यम से गंभीर बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इससे पहले आज रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके 5 नवंबर तक आसपास के निचले इलाकों पर हमला करने की उम्मीद है। इससे उत्तरी राज्यों के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बिहार झारखंड में अचानक से ठंड की दस्तक शुरू हो गई है। पटना समेत कई जिलों में भी तापमान में तीन से चार फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। राज्य भर में गया में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है जबकि सारण नवादा और सीतामढ़ी में भी तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। उत्तरी पछुआ हवा का प्रभाव देखने को मिल रहा है ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है कोहरे से मौसम पड़ा हुआ है। भागलपुर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जबकि पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

झारखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ

झारखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है आसमान साफ रहेगा। शुष्क मौसम रहने की संभावना है मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक मौजूदा हवा के पैटर्न में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने के आसार नजर आ रहे हैं। जमशेदपुर रांची बोकारो धनबाद सहित कई जगह पर आज तेज धूप खिली रहेगी। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक नवंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में किसी भी तरह की बारिश की संभावना से इनकार किया गया है।

उड़ीसा : एक निम्न दबाव के क्षेत्र निर्मित होने की संभावना

बंगाल उड़ीसा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल अगले सप्ताह तक बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव के क्षेत्र निर्मित होने की संभावना जताई गई है। जिसके कारण मौसम में बदलाव की स्थिति निर्मित हो गई। अगले सप्ताह के साथ ही बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र उत्पन्न होगा। जिसके कारण उड़ीसा के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इससे पहले लगातार दक्षिणी राज्य में हो रही बारिश का प्रभाव भी उड़ीसा पर पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में मौसम ठंडा बना हुआ है।

मध्यप्रदेश में फिलहाल कड़ाके की ठंड से इनकार किया गया। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में अभी सर्दी के लिए लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि उत्तर की तरफ से आ रही सर्द हवा के कारण तापमान में गिरावट का दौर जारी है। वहीं कोहरे की दस्तक भी देखने को मिल रही है। गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। साथ ही सुबह और शाम के मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा। हालांकि मौसम विभाग द्वारा कई क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबादी देखने को मिल सकती है जबकि पश्चिमी विश्व का भी असर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश पर देखने को मिलेगा।

हिमाचल – जनजातीय जिलों में बर्फबारी का दौर

हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने के आसार बन गए हैं। बारिश की संभावना को लेकर सतर्क कर दिया गया है।जनजातीय जिलों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। अक्टूबर के अंत के साथ ही प्रदेश में बादलों की दस्तक शुरू हो गई है। निचले और मध्यम ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने सचेत रहने का अलर्ट जारी करते हुए बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

पर्वतों पर हो रही बर्फबारी

वही लेह लद्दाख उत्तराखंड और हिमाचल में भी मौसम बदलेगा। पर्वतों पर हो रही बर्फबारी के कारण कई राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

इन क्षेत्रों में बारिश

  • आंध्र प्रदेश के पूर्वोत्तर तट पर, उपमहाद्वीप के दक्षिणी छोर पर भी गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की संभावना है।
  • उपमहाद्वीप के दक्षिणी छोर पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 6 और 7 नवंबर को उत्तराखंड में संभव है और 5 से 7 नवंबर के बीच पंजाब में हल्की बारिश हो सकती है।
  • सुबह-सुबह एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे की संभावना है। दक्षिणी असम के आसपास सुबह-सुबह कोहरा छा सकता है, दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम प्रणाली

  • एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण तमिलनाडु और उसके पड़ोस पर बना हुआ है, जिससे एक ट्रफ रेखा लक्षद्वीप क्षेत्र तक जा रही है।
  • सामूहिक प्रभाव के तहत 4 से 7 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग भारी गिरावट, गरज और बिजली के साथ व्यापक रूप से व्यापक हल्की या मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है।
  • 4 नवंबर को दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में होने की संभावना है।
  • इसके अलावा, तमिलनाडु तट के साथ और बाहर उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं।
  • एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण, 5 से 7 नवंबर तक जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में काफी व्यापक रूप से हल्की या मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है।
  • एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और निचले क्षोभमंडल स्तरों में पड़ोस में स्थित है।
  • वहीँ 6 नवंबर को कश्मीर घाटी में अलग-अलग भारी बारिश या बर्फबारी की भी संभावना है।
Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close