IMD Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, गरज-चमक-आंधी, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
11 Min Read

IMD Alert: कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है 3 दिन तक लगातार 14 राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। दिल्ली, यूपी, बिहार, HP, पंजाब,  हरियाणा के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी मावठ गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही बिहार के कुछ ऐसे और झारखंड में तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। मौसम विभाग नोएडा गाजियाबाद से लेकर लखनऊ तक बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है इसके साथ ही राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा , उत्तर प्रदेश में गरज चमक की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। पर्वतीय राज्यों में भारी हिमपात की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि 8 राज्यों में तापमान में भारी वृद्धि देखने को मिलेगी। झारखंड के अलावा बंगाल, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित महाराष्ट्र, गोवा राज्य में तापमान सामान्य होने लगेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आज के मौसम प्रणाली

  • आज के मौसम प्रणाली की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसे सिटी जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है। जिसके कारण पर्वतीय राज्य में हिमपात की चेतावनी जारी कर दी गई है। उत्तराखंड, हिमाचल सहित लेह लद्दाख, गिलगित, बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद में बर्फबारी देखने को मिलेगी।
  • इसके अलावा एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर निर्मित हुआ है। इसका असर राजस्थान सहित छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश को देखने को मिलेगा। मध्यप्रदेश में 5 संभाग में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा ओले पड़ने की भी संभावना जताई गई है। गरज चमक के साथ बिजी कड़कने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
  • इसके साथ ही एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 27 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत और आसपास के पहाड़ी इलाकों पर पहुंचने की संभावना है। जिसके कारण उत्तराखंड हिमाचल में 28 जनवरी तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश और हिमपात की संभावना जताई गई है। पर्वतीय चोटियों पर हिमपात होगी। वहीं निचले स्तर पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    दिल्ली एनसीआर में आज से 3 दिन लगातार बारिश का अलर्ट

    राजधानी दिल्ली में मौसम बदल गया है। एक तरफ जहां भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के माध्यम से 3 दिन तक बादलों का डेरा जमा रहेगा। हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 27 जनवरी तक क्षेत्रों में बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी। फरीदाबाद और दिल्ली एनसीआर के कई इलाके में 23 जनवरी को बारिश की गतिविधि देखने को मिली थी। हालांकि तीन दिन तक यह बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है तेज हवाएं चलेंगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए 27 जनवरी तक लोगों को सचेत रहना होगा। गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। मैदान इलाके मैं बारिश पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही बारिश होने से प्रदूषण में कमी आएगी।

उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिन तक जोरदार बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग द्वारा बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मंगलवार से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।  इसके साथ ही  बादलों के आवागमन भी देखने को मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश सहित राजधानी दिल्ली पर पड़ता नजर आ रहा है। अफगानिस्तान से पाकिस्तान की तरफ बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण गणतंत्र दिवस के दिन उत्तर प्रदेश में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। गरज चमक के साथ बिजली कड़कने का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है तेज आंधी चलने के भी आसार जताए गए हैं। दिल्ली एनसीआर के अलावा नोएडा , लखनऊ, कानपुर और अन्य क्षेत्रों में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का असर एक तरफ जहां बिहार के उत्तरी इलाकों पर पड़ेगा जबकि अन्य क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि देखी जाएगी। शीतलहर से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। राजधानी पटना में 2 से 3 दिनों तक हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इसका असर देखने को मिल सकता है। बारिश होने से मौसम सुहावना बना रहेगा 7 दिन तक कभी कभार बारिश का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कुछ तो में तापमान में भारी वृद्धि देखी जाएगी

उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में बारिश की चेतावनी

पश्चिमी विक्षोभ जिस तरह से आगे बढ़ है। उसके साथ ही कई क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जैसे जैसे बारिश होगी वैसे वैसे तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी। जिसके कारण ठंड बढ़गे। हालांकि शीतलहर से लोगों को राहत मिलेगी, तेज हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं । पंजाब हरियाणा में लोगों को आंधी का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा भूकंप जैसी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि 26 से एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय सक्रिय हो रहा है। जिसका असर देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी के कारण मौसम में परिवर्तन संभव रहेंगे।

हिमाचल-उत्तराखंड-लद्दाख-जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के साथ बारिश

23 से 26 जनवरी के बीच मौसम विभाग द्वारा इन राज्यों में बर्फबारी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। हालांकि इसमें तेजी आएगी । पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ ही एक तरफ हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश से मौसम सुहावना बना रहेगा जबकि बर्फबारी के बाद पर्वतीय राज्य में शीतलहर चलने का पूर्व अनुमान जताया गया है। जम्मू कश्मीर में अगले 24 से 48 घंटे के बीच भारी बर्फबारी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही गिलगित, बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू कश्मीर में भी 48 घंटे में भारी हिमपात देखने को मिलेगा।

मौसमी गतिविधियां

  • दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिर सकती है।
  • दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिर सकती है।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ तूफान आ सकता है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लक्षद्वीप में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
  • द्वीप समूह, पूर्वी उत्तर प्रदेश और लक्षद्वीप में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।
  • पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

मौसमी प्रणाली

  • एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी अफगानिस्तान और पड़ोस के निचले से ऊपरी क्षोभमंडल स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में स्थित है।
  • वहीं एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और निचले क्षोभमंडल स्तरों में पड़ोस में स्थित है।
  • इसके धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ने और 27 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में स्थानीय रूप से भारी गिरावट के साथ व्यापक रूप से व्यापक वर्षा या बर्फबारी जारी रहेगी।
  • साथ ही अरब सागर से उत्तर पश्चिम भारत की ओर नम हवा खींचने की उम्मीद है।

तमिलनाडु आंध्र में बारिश की चेतावनी

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की कुछ ऐसे में आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि अधिक बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। कई क्षेत्रों में तापमान में भी वृद्धि देखी जाएगी। मौसम सुहावना बना रहेगा। लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे पहले 24 से 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु में हल्की बारिश देखने को मिली है।

केरल कर्नाटक सहित महाराष्ट्र में बूंदाबादी

दक्षिणी राज्यों की बात करें तो केरल, कर्नाटक सहित महाराष्ट्र और गोवा में तापमान में कुछ वृद्धि देखी जाएगी। 3 से 4 फीसद की वृद्धि के साथ ही लोगों को गर्मी का एहसास होगा। हालांकि कुछ क्षेत्रों में ठंडी हवा चलेगी। केरल, माहे, लक्ष्यद्वीप सहित अंडमान निकोबार और कराई कल, तमिलनाडु में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा जबकि लक्षद्वीप में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती। अंडमान निकोबार में भी आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पांडिचेरी में भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

पूर्वी भारत में भारी कोहरे का पूर्वानुमान

असम मेघालय मणिपुर सहित अन्य क्षेत्रों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तापमान में कमी देखी जाएगी घने कोहरे के बीच क्षेत्रों में बूंदाबादी भी देखने को मिल सकती है, हालांकि बारिश की संभावना से इनकार किया गया है, कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close