15 राज्य में भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ-निम्न दबाव का असर, 20 अक्टूबर के बाद ठंड की दस्तक! जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Shri Mi
6 Min Read

देश में बारिश की गतिविधियां शुरू होगी। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल बिहार झारखंड बंगाल सिक्किम सहित पूर्वी भारत और क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला एक बार फिर से शुरू होगा। दरअसल IMD Alert के अनुसार एक साइक्लोनिक सरकुलेशन अंडमान सागर के ऊपर निचले क्षोभमंडल में बना हुआ है। तीन-चार दिन के दौरान इसके पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े यहाँ क्लिक कीजिये।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिसमें भारी बारिश का कहर देखने को मिल सकता है। आज मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल झारखंड और अरुणाचल प्रदेश पूर्वी मध्य प्रदेश विदर्भ मराठवाड़ा और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा कर्नाटक महाराष्ट्र तीसगढ़ उड़ीसा तेलंगाना तमिलनाडु में भी बारिश देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी धुंध

दिल्ली में गुरुवार की को एक साफ आसमान सुबह देखी गई। वहीँ शहर का न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शहर का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यूपी में बारिश

अगले 3 दिन तक 10 से ज्यादा राज्य में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। करवा चौथ पर मौसम विभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में बारिश की गतिविधियों पर विराम लगेगा मौसम विभाग ने यूपी में जल्दी ठंड की दस्तक का अनुमान जताया गया है। माना जा रहा है कि 20 अक्टूबर के बाद उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक देखी जा सकती है। इससे पहले तापमान में गिरावट देखी जाएगी। आसमान में कोहरे छाए रहेंगे। वही रात के तापमान में 3 फीसद की गिरावट का अनुमान जताया गया है।

बिहार झारखंड में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार झारखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दरअसल बिहार झारखंड में करवा चौथ सहित 18 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। मानसूनी ट्रफ रेखा के बिहार से गुजरने के कारण बिहार झारखंड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही वज्रपात और गरज चमक की चेतावनी भी जारी की गई है। बिहार के 15 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है जबकि झारखंड की राजधानी रांची सहित आसपास के क्षेत्र और संथाल परगना में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल उड़ीसा में भारी बारिश

बंगाल उड़ीसा में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। प्रशांत महासागर की तरफ से आ रही नमी की वजह से बंगाल में मौसम बदला बदला नजर आ सकता है। वहीं उड़ीसा में अक्टूबर महीने के अंत तक चक्रवाती तूफान की संभावना जताई गई है ।इसके लिए प्रशासन को मुस्तैद देने के निर्देश दिए गए हैं।

हिमाचल उत्तराखंड में बढ़ेगा धुंध

हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड पंजाब हरियाणा में आसमान में बादल छाए रहेंगे। धुंध की दस्तक देखने को मिल सकती है। हालांकि बारिश की गतिविधि से इनकार किया गया है। वहीं पंजाब हरियाणा राजस्थान और गुजरात में भी मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियों पर विराम लगेगा। हालांकि बौछारों का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम प्रणाली

  • एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर निचले क्षोभमंडल के स्तर पर बना हुआ है, वहीँ 3-4 दिनों के दौरान इसके लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
  • 3 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी भारत से हटने के बाद से यह ठप हो गया है। हालांकि, इस सप्ताह मध्य भारत के कुछ हिस्सों से बारिश की सम्भावना है।
  • पूर्वी भारतीय राज्यों बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश होने की उम्मीद है, उत्तरी भागों में एक शुष्क अवधि में मौसम परिवर्तन होंगे।
  • इस बीच, गरज के साथ भारी बारिश अरुणाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में जारी रहेगी, जहां बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं शुक्रवार तक पहाड़ों से टकराने की सम्भावना हैं।
  • इसके अलावा, कोमोरिन क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण इस सप्ताह के बाकी दिनों में दक्षिणी भारत में काफी व्यापक बारिश का कारण बनेगा।

इन क्षेत्रों में बारिश की सम्भावना

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार और लक्षद्वीप में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close