IMD Alert: चक्रवाती हवाओं का दिखेगा असर, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यहां ठंड-कोहरे में वृद्धि

Shri Mi
3 Min Read

31 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसका असर देशभर के मौसम पर दिखाई देगा। आज केरल, आंध्र प्रदेश और तंमिलनाडु समेत दक्षिण के राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, वही हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।तमिलनाडु में भारी बारिश आरेंज अलर्ट तो आंध्रप्रदेश, पुड्डुचेरी और केरल में येलो अलर्ट जारी किया गया है।  पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने और ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Alert)के अनुसार, बुधवार 2 नवंबर तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल समेत कई दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज 31 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, यमन, आंध्रप्रदेश और कराईकल में भारी बारिश के साथ आंधी-बिजली गिरने के के आसार है। वही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

IMD के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश में एक नवंबर से बारिश होगी। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल पुडुचेरी, कराईकल समेत देश के कई हिस्सों में तीन दिन तक मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है।आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, अंडमान, निकोबार, यनम, असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड केरल और माहे समेत कई जगहों पर आज भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।1 नवंबर को ऐसा रहेगा मौसमस्काईमेट के मुताबिक, मंगलवार 1 नवंबर से जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और हिमपात होने के आसार है, उसके दो या तीन दिन बाद बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां तेज हो जाएंगी।पूर्वोत्तर मानसून की दस्तक के साथ दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।क्या कहता है मौसम विभागआज 31 अक्टूबर की रात तक पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा और दूसरा 3 नवंबर को दस्तक देगा।6-7 नवंबर से देश में दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर से लेकर मध्य भारत तक ठंड का असर देखने को मिलेगा।वर्तमान में उत्तर और पश्चिम से लेकर मध्य भारत तक शुष्क उत्तर-पश्चिम हवाएं चल रही हैं।पहला पश्चिमी विक्षोभ आज सोमवार को कश्मीर और दूसरा 2 नवंबर को दस्तक देगा। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ बारिश के आसार हैं । 5 से 6 नवंबर तक कश्मीर से हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।नवंबर में उत्तर भारत में बनने वाले चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से पंजाब हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close