IMD Alert- पश्चिमी विक्षोभ-लो प्रेशर से इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, गरज चमक का अलर्ट,जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
6 Min Read

IMD Weather Alert : मौसम में बदलाव का दौर जारी है। पहाड़ों के साथ-साथ उत्तर और मध्य भारत में मौसम में बदलाव देखे जा रहे हैं। मौसम प्रणाली के प्रभाव के कारण लगातार कई राज्यों में बारिश की स्थिति निर्मित हुई है। मौसम विभाग ने 9 राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गरज चमक की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही कृषि बेल्ट और उत्तर भारत में तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। दिल्ली एनसीआर में ठंडी हवा का कहर जारी है। पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। शुक्रवार को तापमान में कमी देखी गई है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 2021 में 24 नवंबर को तापमान 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। तेज हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

झारखंड के तापमान में भी गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है। झारखंड में दिन में जहां तेज धूप देखने को मिल रही है। रात तक पारा तेजी से लुढ़क रहा है। दिन में भी तेज हवा चलने का दौर जारी है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है।

बिहार में मौसम में बदलाव

बिहार के 28 जिलों में उच्चतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। बिहार में नवंबर के अंत तक कोल्ड डे की संभावना जताई गई है। बिहार में ठंड बढ़ने के साथ ही साथ कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भागलपुर और आसपास के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा।

मौसम प्रणाली एक्टिव

  • दक्षिण अंडमान सागर और उसके पड़ोस पर एक चक्रवाती परिसंचरण के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और धीरे-धीरे 19 नवंबर के आसपास दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक दबाव में केंद्रित हो जाएगा।
  • इसके 3 दिनों के दौरान पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तर तमिलनाडु की ओर बढ़ने की संभावना है।
  • इसके प्रभाव में, 20 नवंबर के बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट स्थानों पर व्यापक वर्षा हुई।
  • इस बीच, एक पश्चिमी विक्षोभ 18-19 नवंबर को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और 19 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी ला सकता है।
  • अंत तक पश्चिम हिमालय, हिमालय और पूरे उत्तर पूर्व में न्यूनतम तापमान कम से कम नवंबर के सामान्य से अधिक रहेगा।

राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी

राजस्थान में सर्दी भी धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान के और अधिक गिरने की संभावना जताई गई है। हालांकि आने वाले इस सप्ताह राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।

आगामी 24 घंटे में 7 दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश

दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटे में जहां केरल कर्नाटक तमिलनाडु उड़ीसा सहित कई हिस्सों में और अंडमान निकोबार दीप समूह में बारिश देखने को मिली। आगामी 24 घंटे में तमिलनाडु केरल पुडुचेरी अंडमान निकोबार सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी किया गया, इस दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

पर्वतों पर बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग द्वारा जम्मू कश्मीर लद्दाख हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाके में बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल रही है तीन-चार दिनों में पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। उत्तराखंड हिमाचल में लगातार हो रही बर्फबारी से आवागमन बाधित हो गए हैं वहीं आगे आने वाले दिनों में बर्फबारी के और तेज होने की संभावना जताई गई है है।

मुंबई में आज रहेंगे बादल

मुंबई में आज बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। कुछ ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। कुछ हिस्से में बूंदाबादी देखने को मिल सकती है।

पंजाब -UP-MP में मौसम का हाल

पंजाब में आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर प्रदेश में आज बादल छाने के साथ ही बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश होने की वजह तापमान में और अधिक वृद्धि देखी जा सकती है। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री व अधिकतम तापमान 27 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

यहाँ होगी बारिश

  • अंडमान द्वीप समूह में गरज के साथ भारी वर्षा संभव है।
  • एनसीआर में, उत्तर के मैदानी इलाकों में और बेंगलुरु के आसपास वायु प्रदूषण की आशंका है।
  • मध्य और पूर्व के अधिकतर हिस्सों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रहने की संभावना है।
  • दक्षिण और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में स्थिति खराब हो सकती है।
  • दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close