Weather Update: उत्तर भारत में सर्दी का सितम,टूटा रिकॉर्ड, कोहरे ने बढ़ाईं लोगों की परेशानी

Shri Mi
2 Min Read

Weather Report: उत्तर भारत के कड़ाके की ठंड जारी है। आज देश की राजधानी दिल्ली में इस साल का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। IMD के अनुसार, आज दिल्ली का सफदरजंग सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां पारा गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार सुबह भी कोहरे ने लोगों की परेशानी में इजाफा किया। मौसम को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और दो ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 से 7 जनवरी तक यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में घना कोहरा और ठंड की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर की स्थिति जारी रहने और उसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आने की संभावना है।

वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 7 जनवरी, 2023 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close