तुरंत लगे 15 दिन का लॉकडाउन, यहाँ IMA समेत अन्य संगठनो की मांग

Shri Mi
2 Min Read

पटना।कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देश के सभी राज्यों का बुरा हाल है। तकरीबन सभी प्रदेशों के अस्पतालों में भरे हुए हैं। बिहार में भी कोरोना के कारण हालात बेहद बुरे हैं, जिस वजह से बिहार IMA ने राज्य में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए तुरंत 15 दिनों का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इससे पहले IMA ने नेशनल प्रेजिडेंट डॉ. सजानंद प्रसाद ने देश में 15 दिनों के लिए कंपलीट लॉकडाउन लगाने की मांग की थी।  IGIMS के डायरेक्टर डॉ. एनआर विश्वास ने कहा कि बिहार में पहले ही लॉकडाउन लगना चाहिए था। बिहार में तुरंत दो हफ्तों का लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए। AIIMS पटना के डायरेक्टर डॉ. पीके सिंह ने भी ऐसी ही बात कही। उन्होंने भी राज्य में 15 दिनों के लिए कंपलीट लॉकडाउन लगाने की बात का समर्थन किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पटना मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विद्यापत चौधरी ने भी लॉकडाउन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगाए गए सरल प्रतिबंध भी अच्छे परिणाम दे रहे है और निश्चित रूप लॉकडाउन स्थिति को काफी हद तक बेहतर कर देगा। नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉ. बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि अगर लॉकडाउन पहले ही लगा दिया गया होता तो स्थिति कंट्रोल में होती। NSMCH Bihta के डॉ. उदाय कुमार ने भी लॉकडाउन का समर्थन किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close