सीएम ने कहा..3 साल पहले 7 वनोपज की होती थी खरीदी..हमने 65 किया.अन्य फसलों के लिए भी सरकार देगी ऋण..कांग्रेसियों ने किया सब्जी के माला से स्वागत

BHASKAR MISHRA
7 Min Read
बिलासपुर—-साइंस कालेज स्थित मैदान में प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय किसान समृद्धि मेला समापन में प्रदेश के मखिया भूपेश बघेल ने शिरकत किया। इस दौारन उन्होने किसानों के विशाल सभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि किसानों को धान की तरह अन्य फसलों के उत्पादन पर भी जोर देना होगा। उत्पादन के लिए लिए सरकार आसान ऋण देगी। ज्यादा से ज्याद वर्मी खाद बनाने के साथ इस्तेमाल किया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के बीच कृषि सामाग्री के साथ चेक का भी वितरण किया। कांग्रेस नेताओं ने भी मुख्यमंत्री का सब्जियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
 
अन्य फसलों का उत्पादन बढ़ाएं
 
          मुख्यमन्त्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि धान की तरह अन्य फसलों के उत्पादन के लिए भी सहकारी बैंक से आसानी से ऋण मुहैया कराया जायेगा। इसके लिए जरूरी बदलाव भी किया जाएगा। ताकि किसान ज्यादा से ज्यादा किसान दलहन-तिलहन और नकद फसलों की खेती करें। उन्होंने कहा कि राज्य में राजीव गांधी गोधन न्याय योजना के उत्साहजनक परिणाम मिलने लगे हैं। दलहन उत्पादन में दूसरी फसल के रूप में राज्य में 17 फीसदी और तिलहन में 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
 
विशेष अतिथि
 
               तीन दिवसीय कृषि समृद्धि मेला के समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के बीच  कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत आदान सामग्री और अनुदान चेक का वितरण किया।  इस दौरान मंच पर समारोह की अध्यक्षता कर रहे कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद थे। 
              
वानिकी की अपार संभावनाएं
 
                   कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उद्यानिकी और वानिकी के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। बिलासपुर संभाग में सिंचाई की अच्छी सुविधा है। किसान मेहनतकश हैं। राज्य सरकार के सहयोग से जरूर उद्यानिकी का रकबा यहां बढ़ेगा। फसल विविधता को हम बढ़ावा दे रहे हैं। धान के बदले अन्य फसल अथवा वृक्ष लगाने पर 10 हज़ार प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दे रहे हैं। कोदो-कुटकी एवं रागी की फसल खरीदने वाली देश की अकेली राज्य सरकार है।
 
तीन साल पहले सात वनोपज की खरीदी
 
           बघेल ने उपस्थित किसानों को बताया कि आज हम 65 प्रकार के लघु वनोपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी करते हैं। तीन साल पहले केवल 7 किस्म के लघु वनोपज ही खरीदे जाते थे। स्वरोजगार के प्रमुख साधन के रूप में लाख और मछलीपालन को हमने खेती का दर्जा दिया है। उन्हें भी अब बैंकों से बिना ब्याज के ऋण मिल रहा है। हमने सहकारी संस्थाओं की संख्या बढाकर किसानों के इतने नज़दीक ले आये हैं।
 
दुग्ध उत्पादन पर दिया जोर
 
              छत्तीसगढ़ में दूध की जरूरत और उत्पादन में फिलहाज बड़ा अंतर है। उत्पादन अभी 85 हज़ार लीटर प्रतिदिन हो रहा है।  जरूरत ढाई लाख लीटर प्रतिदिन की है। गोधन न्याय योजना से इस खाई को मिटाने में मदद मिल रही है। बहुत जल्द ही हम दूध उत्पादन में भी आत्म निर्भर हो जाएंगे।
 
प्रसंस्करण केन्द्र स्थापना का एलान
 
            मुख्यमंन्त्री ने कहा कि नई-नई तकनीकों के इस्तेमाल से कृषि उत्पादन में वृद्धि तो हो रही है। लेकिन बाजार नहीं मिलने से किसानों को वास्तविक लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। इसका फायदा तभी होगा जब हम इनके मूल्य संवर्धन के लिए प्रसंस्करण केन्द्र लगाएं। फसल की किस्मों के अनुरूप राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के प्रसंस्करण केंद्र स्थापित किये जायेंगे। इसकी कार्य-योजना राज्य सरकार ने तैयार कर ली है। इससे उद्यमियों और युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेगा।
 
बिलासपुर के किसानों की तारीफ
 
     कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि तीन दिनों में में 30 हज़ार से ज्यादा लोगों ने मेले का अवलोकन कर खेती-किसानी की उन्नत तकनीकी सीखी है। इन नई तकनीकों का इस्तेमाल वे अपनी खेतों पर करेंगे और ज्यादा लाभ कमायेंगे। उन्होंने बिलासपुर में राज्य स्तरीय किसान मेला आयोजित करने का औचित्य भी बताया।
 
साढ़े तीन करोड़ मजदूरों को लाभ
      राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि हमने न केवल किसान बल्कि कृषि मज़दूरों की सहायता का ख्याल भी  रखा है। लगभग साढ़े 3 लाख कृषि मज़दूरों को साल में 6 हज़ार की सहायता कर रहे हैं। इस साल से इसे बढ़ाकर 7 हज़ार रुपये कर दिये हैं। विशेष सचिव कृषि विभाग डॉ. एस. भारतीदासन ने स्वागत भाषण दिया।
 
 प्रमुख चेहरे उपस्थित
 
            इस अवसर पर संसदीय सचिव शकुंतला साहू, विधायक शैलेश पाण्डेय, विधायक रजनीश सिंह, कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, बीज निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष रामसुंदर दास, शाकम्बरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी,विजय पाण्डेय, कमिश्नर डॉ. संजय अलंग, आईजी रतनलाल डांगी, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर समेत बड़ी संख्या में  किसान मौजूद थे।
 
मुख्यमंत्री का सब्जियों के माला से स्वागत
 
        मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कांग्रेस नेताओं ने सब्जियों की माला पहनाकर स्वागत किया। माला देख मुख्यमंत्री ने भी अपनी खुशी को जाहिर किया। सब्जियों के माला से स्वागत करने वालों में बैजनाथ चंद्राकर , शहर विधायक शैलेश पांडेय , जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी , विजय पांडेय ,अर्जुन तिवारी प्रमोद नायक प्रमुख है।
close