खरामा खरामा बिलासपुर में भी कोरोना ने पकड़ा जोर..लापरवाही से बाज नहीं आ रहे लोग..बुधववार को 55 पाजीटिव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- राज्य के अन्य जिलों की तरह बिलासपुर में भी कोरोना पाजीटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।  यद्यपि साथ में टीकाकरण का भी अभियान जारी है। यही कारण है कि लोग लापरवाही से परहेज नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को जिले में कुल 55 पाजीटिव मरीजों का नाम स्वास्थ्य विभाग ने दर्ज किया है। बताते चलें कि आंकड़ा इससे भी ज्यादा हो सकता है। क्योंकि कुछ लोग नाम नहीं उजागर होने की सूरत में भी जहां तहां इलाज करवाते पाए जा रहे हैं। 
 
                टीकाकरण के साथ साथ कोरोना पाजीटिव की संख्या भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। अभी भी लोग टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी नहीं निभा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले में मंगलवार को कुल 55 कोरोना पाजीटिव मरीजों की पहचान हुई  है। 
 
             स्वास्थ्य विभाग के अनसुार जिले के बिल्हा ब्लाक में तीन,तखतपुर में एक पुरूष मरीज कोरोना पाजीटिव पाया गया है। जबकि सर्वाधिक कोरोना मरीज बिलासपुर शहर में कुल 51 दर्ज किया गया है। इसमें महिला मरीजों की संख्या 18 है। वहीं कोटा, मस्तूरी और बोदरी में एक भी मरीज का नाम दर्ज नहीं हुआ है।
          
                   जिले में बुधवार को पाए गये कुल 55 मरीजों में महिला मरीजों की संख्या 18 और पुरूष मरीजों की संख्या 37 है।
TAGGED:
close