माघ पुन्नी मेला में पुलिस कप्तान ने कहा..मोबाइल उपयोग में रखें सावधानी..अन्जान नम्बर पर ना भेजें विडीयो..खतरे की स्थिति में..तत्काल करें सम्पर्क

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- जिला पुलिस टीम ने ग्रामीणों के बीच सुरक्षा जागरुकता को लेकर ग्राम सुरक्षा जागरूकता अभियान और जानबो त बचबो का आरंभ  पुलिस कप्तान पारुल माथुर ने किया। कार्यक्रम का आयोजन माघी पुन्नी मेला रतनपुर में किया गया।
 
            कार्यक्रम में  पारूल माथुर ने महिलाओं और बच्चों के बीच मोबाईल के उपयोग को लेकर जरूरी टिप्स  दिया। अनजान लोगों से मोबाईल फोन पर फ़ोटो वीडियो नही शेयर किए जाने की बात कही। खतरा या भय होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को फोन कर सहायता मांगने के लिए कहा।
 
            पारूल माथुर ने सियान के अधिकार कार्यक्रम के तहत माता पिता और वरिष्ठ नागरिकों को भरण पोषण और कल्याण अधिनियम 2007 की जानकारी को साझा किया। अपराधों से बचने के उपायों के बारे में बताया। बैंकिंग फ्राड साइबर अपराध के बारे में चर्चा की। ATM का प्रयोग स्वयं करें और किसी अनजान व्यक्ति को पिन नही बताए जाने के बारे में बताया। अभिव्यक्ति ऍप पर प्रकाश भी डाला।
 
          अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों से मेले में आये लोगों से साइबर फ्राड से बचने के तरीके और  किसी को भी OTP शेयर नही दिए जाने की बात कही। समर्पण अभियान के बारे में बताया । धारा 24 के तहत यदि कोई वरिष्ठ नागरिक को परित्याग के इरादे से छोड़ता है तो उसे 3 साल की सजा और 3000 जुर्माना होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मेला घूमने पहुंचे नागरिको ने भाग लिया। 
TAGGED:
close