किसानों के समर्थन में सेवादल की ट्रैक्टर रैली..बैजनाथ,विजय,प्रमोद समेत कांग्रेसियों ने कहा..किसानों से प्रधानसेवक ने किया विश्वासघात

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-कांग्रेस सेवा दल ने रविवार को किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकालकर केन्द्र सरकार के कृषि कानून का विरोध किया है। रैली में प्रदेश कांग्रेस सेवा दल प्रभारी अशोक शुक्ला समेत जिला कांग्रेस के नेता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद किया। साथ ही मोदी सरकार के तीनों कृषि कानून को राष्ट्र और किसान वि्रोधी बताया। ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिस की चाक चौबन्द व्यवस्था देखने को मिली।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                पीसीसी के निर्देश पर प्रदेश के साथ बिलासपुर में भी प्रदेश कांग्रेस सेवा दल प्रभारी अशोक शुक्ला की अगुवाई में बिलासपुर में किसानों की ट्रैक्टर रैली निकली। रैली में कैबिनेट मंत्री दर्जा हासिल अपेक्स बैंक के चेयरमैन बैजनाथ चन्द्राकर, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी समेत जिला और प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज कांग्रेस नेता शामिल हुए।

          ट्रैक्टर रैली के दौरान बैजनाथ चन्द्राकर, विजय केशरवानी, अर्जुन तिवारी ने बीच बीच में किसानों को संबोधित किया। साथ ही केन्द्र की भाजपा सरकार और नेताओं को किसान विरोधी बताया। नेताओं ने कहा कि जब तक काला कानून वापस नहीं लिया जाता है तब तक कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार के प्रत्येक गतिविधियों का विरोध करेगी। 

                बैजनाथ, विजय और प्रमोद नायक ने कहा आज अन्नदाता सड़क पर है। यदि अब भी प्रधानमंत्री जिद नहीं छोड़ते है तो देश में अराजकता का माहौल पैदा हो जाएगा। अर्थव्यवस्था चौपट हो जाएगी। देश में चन्द पूंजीपतियों का राज स्थापित हो जाएगा। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता के नहीं बल्कि चन्द पूंजीपतियों के प्रधान सेवक हो कर रह गए हैं। सच तो यह है कि प्रधानसेवक ने देश के किसान और आम जनता के साथ विश्वासघात किया है।

                           ट्रैक्टर रैली को बीच में  कांग्रेस भवन से रवाना होकर बेलतरा पहुंची। इस दौरान रैली का जगह जगह लोगों ने स्वागत किया। केन्द्र सरकार की रीति नीति पर निशाना भी साधा। रैी में ट्रैक्टर के साथ किसानों के अलावा चंर्दाप्रकाश बाजपेेयी, रिषी पाण्डे समेत  पदाधिकारी और कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता शामिल हुए।

close