बैठक में नेताओं ने दिया मंत्र…बाहरी लोगों की नियुक्ति से बचें..टूटता है मनोबल..नेता के नहीं.. संगठन के इशारे पर करें काम..मिलेगी मजबूती

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—-कांग्रेस जिला निर्वाचन अधिकारी योगेन्द्र सिंह योगी की उपस्थिति में ब्लाक अध्यक्षकों की दो दिवसीय बैठक हुई। 28 जुलाई को शहर ब्लाक के सभी चारों ब्लाक अध्यक्षों से योगी ने संवाद किया। बैठक में संगठनात्मक चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान बीआरओ  राकेश पात्रे, जैतराम खांडे, असद खान विशेष रूप से उपस्थित रहे।  ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविंद शुक्ल विनोद साहू और मोती ठारवानी ने अपने अपने ब्लाक की बैठक में  स्वागत भाषण दिया।
               बैठक को डीआरओ योगेंद्र सिंह योगी ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि ब्लाक अध्यक्षो का चुनाव सर्वसम्मति से होना चाहिए। आलाकमान से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रक्रिया का पालन किया जाए। ब्लाक अध्यक्ष जिम्मेदारी वाला पद होता है। समय और संगठनात्मक क्षमता  दोनों जरूरी है। अध्यक्ष को कर्मठ, निष्ठावान ,और जुझारूपन का होना बहुत जरूरी है।
                                 पार्टी अध्यक्ष समय समय पर दिए जाने वाले कार्यक्रमो का बखूबी संचालन करे। कार्यकर्ताओं का सम्मान करे। जो भी कार्यकर्ता अपने आपको ब्लाक अध्यक्ष का उम्मीदवार मानता है..अभी या बाद में  व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपना पक्ष रख सकता है। 
                       प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी ने कहा कि ब्लाक अध्यक्ष या संगठन के किसी भी पद पर उन नियुक्तियों से बचना चाहिए.. जो बाहर थे। या उन्होने संगठन की रणनीतियों का विरोध किया हो। ऐसे लोगों की नियुक्ति से निष्ठावान कार्यकर्ताओ का मनोबल टूटता है। पार्टी को हानि है।
        शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि  कार्यकर्ता  का लगाव या सम्बन्ध किसी भी नेता से हो सकता है। लेकिन जब कोई कार्यकर्ता या पदाधिकारी अपने नेता के इशारे पर काम करना शुरू कर देता है तब उसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ता है। ,कांग्रेसमेंन बनकर कांग्रेस के लिए काम करे और कांग्रेस को मजबूती प्रदान करे।
                ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि  कोई भी पदाधिकारी या अध्यक्ष आज है कल नही रहेगा । क्योंकि पार्टी का निर्णय अच्छा से अच्छा करने का होता है। पार्टी का संगठनात्मक ढांचा अधिक से अधिक मजबूत हो ,इसलिए किसी भी पदाधिकारी को यह  नही मान लेना चाहिए कि मुझे ही रहना है या बनाना है। संगठन की ये विशेषता होती है कि सभी कर्मठ कार्यकर्ताओ को उचित प्लेटफार्म मिले। हम सब कांग्रेस के लिए काम करते रहे और आलाकमान का जो निर्णय हो उसे स्वीकार करते हुए कांग्रेस को मजबूत करें।
          महापौर रामशरण यादव ने कहा कि संगठन में पदाधिकारी बनाने के लिए ध्यान रखा जाए कि शहर में रहने वाला शहर कार्यकारिणी में हो।  ग्रामीण में रहने वाला ग्रामीण की कार्यकारिणी में हो। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रो को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलता है ,
               बैठक में डी आर ओ योगेंद्र सिंह योगी, बी आर ओ राकेश पात्रे, जैतराम खांडे, असद खान  ,प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, महापौर राम शरण यादव, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक,सभापति शेख नजीरुद्दीन,योग सदस्य  रविन्द्र सिंह चन्द्र प्रकाश  बाजपेयी,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,अभय नारायण राय,राकेश शर्मा,ऋषि पांडेय,सुभाष ठाकुर ,ब्लाक अध्यक्ष गण जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला,विनोद साहू, मोती ठारवानी ,भुवनेश्वर यादव,,महिला अध्यक्ष सीमा पांडेय,सीमा घृतेश, तैय्यब हुसैन,देवेंद्र सिंह,धर्मेश शर्मा,राकेश सिंह,राजेन्द्र साहू,रामदुलारे रजक,आशा सिंह,शिल्पी तिवारी,मनोज शर्मा,पुष्पेंद्र मिश्रा,ज़फ़र अली,पूर्णानन्द चन्द्रा, मिश्रा,चन्द्र प्रदीप बाजपेयी,मोह कुरैशी,काशी रात्रे,बद्री यादव,दिलीप कक्कड़,रामा बघेल,भास्कर यादव,प्रियंका यादव,स्वर्णा शुक्ला, सुनील सिंह,नसीम खान,कमल गुप्ता,गणेश रजक,जुगल किशोर गोयल,देवाशीष घोष,चन्द्रहास केशरवानी,गजेंद्र श्रीवस्तब,तजम्मुल हक,विनय वैद्य, सन्दीप बाजपेयी,अजय यादव,सरिता शर्मा,अखिलेश गुप्ता,नवीन दुबे,आदेश पांडेय,शत्रु वाधवानी,हीरा यादव,सतीश गोयल, शिवशंकर केसरी,दीपांशु श्रीवास्तव,अनिल पांडेय,साई भास्कर,अब्दुल इब्राहिम,सैय्यद निहाल,अज़रा खान,ममता हटकेश्वर,राधे भूत, अनूप सिन्हा, ब्रजेश साहू,अजय बिहारी,विक्की आहूजा,एसएल रात्रे,कमलेश दुबे,वापी डे, शेखर राव,राजा व्यास,सैय्यद इब्राहिम,मकसूद अली,लोहानी,प्रतिमा सहारे,अभिलाष रजक आदि उपस्थित थे ।
close