राष्ट्रवादी मंच टीम का हल्लाबोल कार्यक्रम.भाजपा नेताओं ने कहा..जो कहेंगें सच कहेंगें..प्रदेश संगठन मंत्री राकेश ने किया जम्बो कार्यकारिणी का एलान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-ट्रवादी मंच हल्लाबोल का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 अक्टूबर से शुरू होकर 23 अक्टूबर को खत्म हुआ। कार्यक्रम का आयोजन रतनपुर स्थित महामाया धर्मशाला में किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम को संगठन महामंत्री भारतीय जनता पार्टी पवन साय संघ के प्रांत सहप्रचारक नारायण नामदेव और विश्व हिन्दू परिषद् के प्रदेश संगठन मंत्री जितेन्द्र र्मा,नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ सरकार अमरअग्रवाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम में दीपक मस्के, पंकज झा, पूर्णेन्दु कुमार भटट्, रवि भगत राष्ट्रीय मंत्री युवा मोर्चा ने विशेष रूप से शिरकत किया। 
 
                    राष्ट्रवादी मंच टीम हल्लाबोल के प्रदेश समन्वयक राकेश चंद्राकर ने इस दौरान कार्यकारिणी का भी एलान किया। कार्यकारिणी में प्रमोद सिंह ठाकुर को प्रांत संयोजक, अभिषेक सिंहदेव और नितेश मिश्रा को प्रदेश सहसंयोजक बनाया गया है। चन्द्राकर ने बताया कि  सुनीता मानिकपुरी को प्रदेश सचिव और विधिप्रमुख की जिम्मेदारी दी गयी है। प्रदेश मिडीया प्रभारी के रूप में रौनक श्रीवास्तव , फेसबुक प्रभारी मंजुला सिंह, नीशा चौबे, प्रिया सिंह को व्हॉटसएप्प प्रभारी बनाया गया। आनंद गुप्ता को प्रदेश संवाद प्रभारी, ज्ञान प्रकाश दुबे नितिन पटेल राकेश यादव, नंदकिशोर राणा सत्यवती नेताम,योगेश साहू, और पुष्पेन्द्र त्रिपाठी राहुल को भी कार्यकारिणी में अहम स्थान दिया गया है।
 
                राकेश ने बताया कि इस दौरान नेताओं की गरिमामय उपस्थिति में संभाग की कार्यकारिणी का  भी एलान किया गया है।बस्तर संभाग संयोजक टिकेश्वर सेठिया सह संयोजक राहुल असरानी, दुर्ग संभाग संयोजक पोषण साहू  सह संयोजक कालेश्वर शुक्ला फेसबुक प्रभारी मधुरॉय, रायपुर संभाग संयोजक राजेश नाथ गोसाई, (धमतरी) बिलासपुर संभाग संयोजक करन सिंह, सह संयोजक रोहिणी बैसवाड़े, सरगुजा संभाग संयोजक शुभम सिंह भदौरिया और सरगुजा जिला संयोजक आदित्य अग्रवाल, लुन्ड्रा विधानसभा का संयोजक आशुमल गर्ग को बनाया गया है। साथ ही संभाग संवाद प्रभारी कोमल पटेल, सुरेश सोनी, बलवीर सिंह पूशम, केशव पाण्डेय, सुखराम सिंह सरूता, अकिल साय मरावी, विकास नाग, पूर्ववत अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
 
           चन्द्राकर ने जानकारी दी है कि बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, बस्तर संभाग के जिन्हे संवाद प्रभारी का दायित्व पूर्व में दिया गया था…यथावत बने रहेंगें। संभागो के टीम की पूर्ण घोषणा संभागीय प्रशिक्षण शिविर में किया जाएगा।
close