लाइव कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमर ने कांग्रेस सरकार को बताया..गांधी परिवार की राजनीतिक विस्तार का सिंगल विन्डो.हेलीकाफ्टर से तलाश रहे जमीन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
 
  बिलासपुर— पूर्व मंत्री भाजपा के कद्दावर नेता अमर अग्रवाल ने एक बार फिर लाइव कार्यक्रम मे प्रदेश सरकार के कामकाज पर निशाना साधा है। अमर ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते मात्र चार साल में ही प्रदेश की जनता भारी भरकम कर्ज चढ़ गया है। विकास कार्य पूरी तरह से ठप हैं। जनता मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। और मुख्यमंत्री हेलिकाप्टर पॉलिटिक्स से जमीन तलाश रहे हैं।
 
करोड़ों का तोहफा

            फेसबुक लाईव कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमर ्ग्रवाल ने कहा कि पिछले दिनों नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का उग्घाटन किया। संग्रहालय में सभी प्रधानमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया गया है।  म्यूजियम युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने बताया कि देश में आजादी अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। किसान साथियों को वैज्ञानिक तरीके से प्राकृतिक खेती की जानकारी दी जा रही है। 1 करोड़ 73 लाख से ज्यादा किसान राष्ट्रीय कृषि बाजार आनलाईन पोर्टल में पंजीयन करा चुके हैं। प्रधानमंत्री कृषक सम्मान योजना के तहत हर वर्ष 6 हजार रूपये का वित्तीय लाभ 11.30 करोड़ से अधिक परिवारों को प्राप्त हुआ है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी जी को प्रथम दीनानाथ लता मंगेस्कर सम्मान मिलने पर बधाई दिया है। अग्रवाल ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ के 33 राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के लिए 9 हजार 2 सौ 60 करोड़ की सौगात को अभूतपूर्व तोहफा दिया। निश्चित रूप से यह तोहफा राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

  संघवाद पर प्रश्न चिन्ह            

               लाइव कार्यक्रम में अग्रवाल ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया उन्होने कहा कि इस प्रदेश में डेमोक्रेसी केी आड़ में लूटोक्रेसी चल रही है। राज्य सरकार सरकारी संघवाद के ढांचे पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत गरीबों को प्राप्त मुफ्त राशन योजना के संचालन में घालमेल किया जा रहा है। चार वर्षों की खुली लूट में छ.ग. को कर्ज में डुबाने के बाद हेलिकाप्टर पॉलिटिक्स से जमीन तलाशने का नया दौर शुरू हो रहा है। जिसका लक्ष्य जनता की भलाई और विकास के बजाय दिखावे बाजी और मैदानी अम्ले को हलाकान करना मात्र है।

आवाज पर सेन्सर

                 अग्रवाल ने कहा प्रदेश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचला जा रहा है। हड़ताल धरना प्रदर्शन को राज्य सरकार ने बैन लगा दिया है। खुद कांग्रेस और उसके नुमांइदे आये दिन केंन्द्र सरकार विरोधी तम्बू गाड़कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस सरकार गांधी परिवार की राजनीतिक विस्तार के लिए सिंगल विण्डो सिस्टम की तरह कार्य कर रही है।       

 भ्रष्टाचार का बोलबाला

                पूर्व मंत्री ने कहा कि सत्ता के संरक्षण में पीएससी और व्यापम में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। दिन रात मेहनत करके डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी से विभिन्न पदों पर चयनित होने वाले युवाओं के वेतन में 3 साल तक वेतन में कटौती की जा रही है। प्रदेश का युवा पूछ रहा है कि  कोरोना काल के नाम पर देश के एकमात्र राज्य छ.ग. में अघोसित टेक्स की वसूली कब बंद होगी?

बिलासपुर को बना दिया माफियों का शहर           

         बिलासपुर की कानून व्यवस्था पर चिन्ता जाहिर करते हुए अमर ने कहा कि शांतिप्रिय शहर को सुनियोजित तरीके से माफियाओं के हवाले किया जा रहा है। अराजकता फैलाने वाले लोगों पर पुलिस और प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। 3 वर्षों में ही सरकार का सच सामने आ चुका है। सरेआम लूट डकैती हो जाती हैं.आम नागरिक खुद को असुरक्षित मह्सुश करने लगा है। जमीनों की अफरातफरी खुलेआम चल रही है।

close