इस अंदाज में महिलाओं ने मनाया जन्मदिन..घर से लाया पकवान..खुशियों को किया साझा..यहां भी आजमाया हाथ.स्वस्थ्य और मस्त रहने की दी बधाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- संयुक्त महिला संगठन अध्यक्ष की अगुवाई में संगठन के सदस्यों का जन्मदिन गरिमामय वातावरण में उत्साह के साथ मनाया। महिलाओं ने मिलकर केट काटा और खुशियों को साझा करने के साथ एक दूसरे को स्वस्थ और मस्त रहने की बधाई दी। जन्मदिन के उत्साह भरे कार्यक्रम में शिरकत करने वाली सभी सदस्यों का संगठन अध्यक्ष विद्या केडिया ने गर्मजोशी के साथ स्वागत भी किया।
                   संयुक्त महिला संगठन ने गरिमामय वातावरण में संगठन के सदस्यों का सामुहिक जन्मदिन का जश्न मनाया। संगठन अध्यक्ष विद्या केडिया ने बताया कि परम्परा अनुसार पिछले तीन महीनों के दौारन संगठन से जुड़ी जिस किसी भी सम्मानित महिला का जन्म दिन होता है। संगठन की महिलाएं एकजुट होकर जन्मदिन मनाती हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ किया गया। सभी ने बर्थ डे वोमेन से शुभकामनाओं को साझा किया। साथ ही सभी ने सभी के लिए लम्बी और स्वस्थ्य उम्र की कामना की है। 
                  विद्या केडिया के अनुसार प्रत्येक तीन महीने में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की संगठन से जुडी महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस अवसर पर सभी लोग एक दूुसरे के परिवार की कुशलता की कामना करते हैं। मनोरंजन प्रधान खेलों का आयोजन किया जाता है। हमेशा की तरह सभी ने मिलकर इस बार भी होजी पर हाथ आजमाया। खेल के बाद केक काटा गया।
              सभी ने सपना सराफ, जगदीश सलूजा, आशा बजाज,ललिता अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, मधु मित्तल, पूनम सिंह, विमला मित्तल, हंसा ठक्कर, अनीता अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकानाएं दी। इस दौरान बहुत से सदस्यों ने घर बनाकर लाए गए स्वादिष्ट पकवान को भी साझा किया।
                     कार्यक्रम में कस्तूरी राव, मनोरमा श्रीवास्तवर, राधा मित्तल, संगीता केडिया, सुनीता शर्मा, अंशु अग्रवाल, बाला अग्रवाल, अमरजीत छावड़ा,जीत उपवेजा, रश्मि खंडेरिया, निवेदिता पांडे, कविता त्रिपाठी, रश्मि अग्रवाल, नीता केशरवानी, मीना बजोरिया, मधु अग्रवाल, कल्पना बुधौलिया, लता सिंघानिया, सावित्री अग्रवाल, हसुमति राजन ने विशेष रूप से शिरकत किया।
close