चोरी के दो अलग अलग मामले में डेढ़ लाख से अधिक कीमती सामान बरामद..सोना चांदी के आभूषण जब्त..रिमाण्ड पर भेजे गए दोनों आरोपी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-सिरगिट्टी पुलिस ने चोरी के दो अलग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपियों के पास से डेढ़ लाख रूपयों से अधिक की सम्पत्ति को बरामद किया गया है। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 457, 380 का अपराध दर्ज न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 
 
        सिरगिट्टी थानेदार फैजूल शाह होदा से मिली जानकारी के अनुसार  चोरी के दो अलग अलग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। थानेदार ने बताया कि थाना क्षेत्र मेें चोरी के दो मामलों में अपराध दर्ज किया गया था। पतासाजी के दौरान सीसीटीवी कैमरा में घटना स्थल के आसपास दो अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूमते और रेकी करते पाए गए। गया। दोनों संदिग्ध व्यक्तियों की फुटेज को मुखबिरो  को दिखाया गया। तकनीकी साक्ष्य के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गयी।
 
              पतासाजी के दौरान पाया गया कि दोनों व्यक्ति घुरू थाना सकरी के आस पास रहते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए आरोपियों की  पतासाजी के लिए टीम का गठन किया गया। संदेहियों के संभावित ठिकानों पर धावा बोला गया। शेखर सिंह पिता शेर सिंह और जसपाल सिंह पिता चरण सिंह को घुरू से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। दोनों संदेहियों ने प्रारंभिक में गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपराध कबूल कर लिया।
 
               दोनो आरोपी के कब्जे से थाना सिरगिट्टी के 2 प्रकरणों में चोरी हुए 01 नग सोने की चैन ,2 नग सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी सोने का टॉप्स 2 जोड़ी सोने का लटकन, 1 जोड़ी चांदी का पायल, 1जोड़ी कान की बाली और नगद 7810 समेत चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पल्सर को बरामद किया गया।
 
            फैजूल शाह ने बताया कि बरामद सामान की कीमत करीब 150000 रूपयों से अधिक है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 
 
                 प्रकरण में कार्यवाही के दौरान उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया, जीवन जायसवाल,  प्रधान आरक्षक अनिल साहू, देव मून सिंह ,आरक्षक बोधु राम कुम्हार, मिथिलेश सोनी ,आफाक खान कमलेश शर्मा,  की अहम भूमिका रही।
close