मेरा बिलासपुर

दो अलग अलग मामलें में पुलिस कार्रवाई… गांजा और शराब बेचते दो महिलाएं गिरफ्तार…दोनों को जेल दाखिल कराया गया

शराब और गांजा बेचती दो महिलाओं पर कार्रवाई

बिलासपुर– सिरगिटटी ने दो अलग अलग मामलों में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गयी दोनो महिलाओं से कार्रवाई के दौरान गांजा और भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ है। महिलाओं के खिलाफ आपकारी एक्ट और एनडीपीएस का अपराध दर्ज किया गया। गांजा और अवैध रूप से शराब बेचने के जुर्म में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गांजा का साथ महिला आरोपी गिरफ्तार
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार मुखबीर की सूचना और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर निजात अभियान के दौरान गांजा बिक्री करते महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मुखबीर की सूचना पर टीम ने तिफरा स्थित हाईस्कूल गेट के सामने धावा बोला।हुलिया के आधार पर महिला को गेट के सामने खड़ा पाया गया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम गायत्री वर्मा बताया। महिला के पास रखी बोरी की जांच पड़ताल की गयी। बोरी के अन्दर से करीब दो किलो गांजा बरामद किया गया। महिला ने बताया कि पति का नाम ओमप्रकाश वर्मा है। विष्णु चौक तिफरा की रहने वाली है। एनडीपीएस 20 (बी) का अपराध दर्ज कर महिला को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
32 पाव शराब के साथ महिला पर कार्रवाई
मुखबीर से जानकारी मिली कि एक महिला गोविन्द नगर गेट के पास मेन रोड पर काई रंग के थैला मे शराब रखकर पैदल जा रही है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंच महिला को रोककर पुलिस ने पूछताछ की। महिला ने अपना नाम शैला खान पति सुलतान खान बताया। महिला ने बताया कि वह गोविन्द नगर नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिटटी की रहने वाली है। महिला से थेला लेकर जांच पड़ताल किया गया। थैले से करीब 32 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद किया गया। आरोपिया शैला खान के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
 


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker