पति की अनुपस्थिति में घर घुसकर अनाचार.. पीड़िता अस्पताल में भर्ती..आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपुर—-रात्रि में घर में अकेली महिला को पाकर आरोपी ने अनाचार किया। शिकायत के बाद आरोपी ह्यूमन गोड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
                 एडिश्नल एसपी जीपीएम जिला अर्चना झा ने बताया कि 11 नवम्बर 21को 20 वर्षीय प्रार्थिया माटिकचार निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि स्थानीय निवासी आरोपी ह्यूमन गोड़ ने उसके साथ अनाचार किया है। महिला ने बताया कि ह्यूमन गोंड़ ने रात्रि को घर दरवाजा का दरवाजा खटखटाया। उसने समझा का पति ने दरवाजा खटखटाया है। दरवाजा खोलते ही आरोपी ने धक्का देकर अन्दर से दरवाजा बंद कर दिया। 
 
         इसेक बाद मूह को हाथ से दबाकर  बलात्कार किया। जाते समय उसने धमकी दिया कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी तो जान से मार देगा। पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। घटना के बाद डर के मारे उसकी तबीयत खराब हो गयी। जिला अस्पताल में 4 नवम्बर से 7 नवम्बर 21 तक भर्ती होना पड़ा। छुट्टी होने के बाद माटिकचार पहुँच कर घटना की जानकारी परिवार को दी। इस बीच आरोपी ने समझौता के लिए लगातार दबाव भी बनाया।
 
         महिला की लिकित शिकायत पर गौरेला थाना में आरोपी ह्यूमन गोंड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 456, 376, 506,तहत दर्ज किया गया। आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
close