GOOD NEWS-बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में गिद्धो की संख्या में बढ़ोत्तरी

Shri Mi
1 Min Read

उमरिया-मध्यप्रदेश में गिद्धों की गणना के लिए चलाए गए अभियान के अंतर्गत उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व स्थित बांधवगढ़ वन मण्डल उमरिया में 212 गिद्ध दिखे गिद्धो की संख्या में इजाफा हुआ हैं।बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व सूत्रों ने बताया कि पिछली गणना वर्ष 2018-19 में बांधवगढ टाईगर रिजर्व के तीन रेंज ताला, खितौली एवं मानपुर में 92 घोसलें चिन्हित किए गए थे, यहां पर चार प्रजाति के 144 गिद्ध मिले थे। इस वर्ष पहले चरण की गणना में बांधवगढ के दो परिक्षेत्र ताला एवं खितौली कोर एरिया के चार बीट में 125 घोसलें चिन्हित हुए है, जिससे गिद्धों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने के प्रबल संभावनाएं है। जैव विविधता के साथ ही पर्यावरण प्रदूषण मे संतुलन के नजरिए से यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। वहीं सामान्य वन मण्डल उमरिया में यह संख्या 30 से बढ़कर 40 तक पहुंच गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close