आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का अनिश्चितकालिन आंदोलन जारी, प्रियंका गांधी की घोषणा के अनुरूप 50 प्रतिशत् पदोंन्नति हो-झा

Chief Editor
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ नियमितिकरण की मांग की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट करने हेतु शुक्रवार 10 दिसंबर शुक्रवार से अनिश्चितकालिन आंदोलन प्रारंभ कर बूढ़ातालाब धरना स्थल पर धरनारत् है। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने 18-20 वर्षो से संधर्षरत् छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति के आंदोलन का समर्थन किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

संघ के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पाटी के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाढ़ेरा के उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन हेतु 50 प्रतिशत् महिलाओं के लिए आरक्षण की पक्षधर है। उन्हीं के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भी महिलाओं के हित में उम्र बंधन व अन्य शर्तो को शिथिल करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को महिला बाल विकास विभाग में रिक्त व विज्ञापित पदों पर नियुक्ति प्रदान करने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बधेल व महिला बाल विकास श्रीमती अनिला भेंड़िया से की है। सरकार के इस संबंध में निर्णय तक सीधी भर्ती पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग भी श्री झा ने की है।

close