कोहरे के कारण छह उड़ानें और इक्‍कीस रेलगाडि़यां रद्द

Shri Mi
1 Min Read

rail....नईदिल्ली।उत्तर भारत के कई इलाके कड़ाके की शीतलहर की चपेट में हैं। कश्मीर में पारा शून्य से नीचे चला गया है। हिमाचल प्रदेश में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में घने कोहरे के कारण छह उड़ानें और 21 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गयी। राजधानी में न्यूनतम तापमान आठ दशमलव चार डिग्री और अधिकतम तापमान सत्रह दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।बिहार में पटना में सात दशमलव एक डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कल सबसे ठंडा दिन रहा। राज्य के कई इलाकों में अगले दो दिन शीतलहर जारी रहेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close