भंयकर आर्थिक मंदी में फंस रहा भारत..प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने कहा..भाजपा ने ही कश्मीर जलाया

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—ज़िला कांग्रेस कमेटी  शहर और ग्रामीण ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीति और बढ़ती महंगाई के खिलाफ नेहरू चौक में आंदोलन किया।  धरना प्रदशर्न में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने शिरकत किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और केन्द्र सरकार जमकर निशाना साधा।  
 
                महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन में दिग्गज कांग्रेसियों ने संबोधित किया। प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश को बांटने की पूरी साजिश तैयार कर लिए हैं। कश्मीर फाइल्स दिखा कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। ,जबकी कश्मीरी पंडितों के विस्थापन के समय केंद्र में भाजपा समर्थित सरकार थी। कश्मीर में भाजपा के राज्यपाल जगमोहन हुआ करते थे। भाजपा का चरित्र दोयम दर्जे की है। खुद गुनाह करें और इल्जाम दुसरो पर थोपें। यही भाजपा की दो धारी नीति है।
 
          शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक प्रबन्धन देश को महंगाई के भंवर में धकेल दिया है। कीमते आसमान चढ़ रही हैं। पेट्रोल,डीजल,गैस की कीमतें यूपी ,पंजाब चुनाव के समय क्यो नही बढ़ा?   मतलब साफ है सरकार अपने मित्र उद्योगपतियों को लाभ पहुचाने के लिए छद्म महंगाई जनता पर थोप रही ह।  श्रीलंका महंगाई की मार से दिवालिया हो गया है। जनता सड़क पर है। प्रधानमंत्री भारत में भी ऐसा ही कुछ करने वाले हैं।
 
                     ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में आज भी क्रूड ऑयल की कीमत यूपीए सरकार के समय से कम है । चूंकि देश के अंदर सबसे अधिक पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति करती करने वाली कम्पनी का मालिक अंबानी और अडानी है। नरेंद्र मोदी उन्हें लाभ पहुचाने के लिये कीमते प्रति दिन बढ़ा रहे हैं। वस्तुयों की कीमतें पहुंच से दूर गयी हैं। लगभग एक वर्ष मे केंद्र सरकार ने केवल पेट्रोल उत्पाद में 5 लाख करोड़ से अधिक मुनाफा कमा चुकी है।  केशरवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आर्थिक रूप से खोखला कर दिया है। देश मे कुटीर और लघु उद्योग पूरी तरह से चौपट हो गया है। देश को 1 लाख करोड़ से अधिक कर्ज़ में डुब चुका है। मोदी ने 8 वर्ष के कार्यकाल मे रिजर्व बैंक सेलगभग 2.50 लाख करोड़ से ज्यादा निकासी कर चुके हैं। यदि देश मज़बूत हाथो में है तो फिर रिजर्व पैसे क्यो निकाला गया। भविष्य ने एलान किया कि सच तो यहा है कि  देश महान आर्थिक मंदी के दौर के भंवर में फंस चुका है।
 
           धरना को जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, महापौर  रामशरण यादव,संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला,सभापति शेख नजीरुद्दीन,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,राकेश शर्मा, ज़फ़र अली,विनोद साहू, गीतांजलि कौशिक,आदित्य दीक्षित,राजु साहू,लक्ष्मी साहू,राम प्रसाद पैंकरा ,रमेश सूर्य,शिल्पी तिवारी, मंजू त्रिपाठी,नीलिमा सिंह ने सम्बोधित किया।  कार्यक्रम का संचालन शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने  किया।
 
              इस दौारन प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव,शहर, रविन्द्र सिंह,सभापति , कौशिक, लक्ष्मी साहू, राजू साहू, रामप्रसाद पैंकरा, रमेश सर्या,सुभाष ठाकुर,शिल्पी तिवारी,राजेश शुक्ला, सीताराम जायसवाल, आदित्य दीक्षित,मनीष गरेवाल,पुष्पेंद्र साहू,अमित पांडेय,तरु तिवारी,शीतल दास, राजेन्द्र वर्मा,गणेश रजक, रामदुलारे रजक,समेत सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे। 
TAGGED: , ,
close