केजरीवाल ने किया विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर लड़ने का ऐलान

Shri Mi
3 Min Read

images (1)नईदिल्ली।दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अगले साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है।रविवार को भोपाल में एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने इसकी घोषणा की। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल नवंबर- दिसंबर में होने वाली है।केजरीवाल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ‘भ्रष्टाचार और गलत नीतियों से राज्य को पिछले 15 सालों में आम की तरह चूस लिया है।’केजरीवाल ने कहा कि 14 सालों से शिवराज सिंह चौहान सरकार में हैं, लेकिन एक भी अच्छा काम नहीं किया है। केजरीवाल ने शिवराज पर तंज कसते हुए उन्हें ‘कंस’ करार दिया।केजरीवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश को लोग व्यापम घोटाले के नाम से जान रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां मुख्यमंत्री किसानों पर गोलियां चलवाते हैं।
यह भी पढे – शिक्षाकर्मियों को सुप्रीम कोर्ट का सहारा,हरियाणा में समान कार्य पर समान वेतन,संघ नेता संजय ने कहा प्रदेश सरकार को भी देना होगा

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              केजरीवाल ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री के काम से शिक्षक, महिला, आदिवासी, व्यापारी, छात्र, युवा कोई भी खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य में ढंग से काम किया जाता, तो इतने समय में नया मध्य प्रदेश बनाया जा सकता था।अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली के 88% बच्चे पास होते हैं, वहीं मध्य प्रदेश में सिर्फ 48% होते हैं।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

                               उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोग प्राइवेट स्कूल से निकालकर अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेज रहे हैं।केजरीवाल ने राज्य में किसानों की आत्महत्या पर कहा कि शिवराज सरकार अगर भ्रष्टाचार करना बंद कर देगी, तो आसानी से किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शिवराज जवाब दें कि मध्य प्रदेश में स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू क्यों नहीं होते?रविवार को आम आदमी पार्टी की शंखनाद रैली में अरविंद केजरीवाल के अलावा मध्य प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय, प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल भी सम्मिलित हुए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close