साक्षी महाराज का यह कैसा बयान,बोले-बाइक पर चिपक कर बैठने से होते हैं रेप

Shri Mi
2 Min Read

sakshi-maharajनईदिल्ली।बीजेपी सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर विवादित बयान देकर सवालों के घेरे में फंस गए हैं।मीडिया से बात करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर जो लड़के-लड़कियां अश्लील हरकतें करते हैं उनसे रेप की घटनाएं बढ़ती है।उन्होंने ये भी कहा कि ऐसे लोगों को तुरंत जेल में डाल देना चाहिए। उनके अनुसार इससे रेप की वारदात को बढ़ावा मिलता है। राजस्थान के भरतपुर में बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने यह बता कही। साक्षी महाराज ने कहा, ‘बाइक पर लड़के-लड़की ऐसे चिपककर बैठते हैं जैसे लड़का-लड़की को खा जाएगा और लड़की-लड़के को खा जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि आजकल इसी तरह का चलन कार में और सार्वजनिक पार्कों और दूसरी जगहों पर भी नजर आता है।’उन्होंने कहा, ‘जनता उन्हें नजरअंदाज कर देती है लेकिन जब रेप हो जाता है तो जनता पुलिस पर एक्शन की मांग करने लगती है। लेकिन सही तरीका ये है कि इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए और उन्हें जेल में डाल देना चाहिए।’
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                        आपको बता दें कि गुरमीत को सजा मिलने के बाद से उसके पक्ष में बोलने वाले साक्षी महाराज पहले भी विपक्ष के निशाने पर आ चुके हैं। उन्होंने कहा था कि एक शख्स ने उनपर रेप का आरोप लगाया जबकि करोड़ों लोग उन्हें भगवान मानते हैं।रोहिग्या मुसलमानों को लेकर भी साक्षी महाराज ने कहा था कि रोहिंग्याओं को तुरंत देश से बाहर फेंक देना चाहिए, उन्हें यहां एक मिनट भी रहने का हक नहीं है।तीन तलाक पर आए फैसले को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर मैं जब पहले बोलता था तो बड़ा बवाल होता था, लेकिन अब न्यायालय ने भी तीन तलाक को गलत माना है। इससे मुस्लिम महिलाओं को राहत मिली है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close