विश्व शिखर पर पहुंचा भारत..अमर और धरम ने बताया..मोदी की अगुवाई में तेजी से हुआ विकास

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—–भारत को विश्व के शिखर पर स्थापित करने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक काम कर दिखाया है। देश का तेजी से विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने यह बातें तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम् में आयोजित दिव्यांगो को उपकरण वितरण के दौरान कही।
 
              धरमलाल कौशिक ने कहा कि अल्प कार्यकाल में ही प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने बड़े-बड़े कार्य किए हैं। पीएम ने देश को विश्व के शिखर पर स्थापित किया। देश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागु किया। केन्द्र सरकार ने 52 करोड़ लोगों को जनधन खाता खुलवाया। किसानों के खातो में 6 हजार रूपए सालाना भेजा गया। उज्जवला योजना, किसानों की फसल को दुगुने दामों पर करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। कौशिक ने इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को जन्म दिवस की बधाई दी।
 
              पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अमर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्म दिवस की बधाई दी। उन्होने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की कार्य योजना अनुसार जन्म दिवस के अवसर पर सेवा और समर्पण के तहत् 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक जिले भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
 
             मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित है। उनकी राजनैतिक एक कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ। त्याग तपस्या से गुजरात के मुख्यमंत्री बने। आज प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में देश तेजी विकास कर रहा है।
 
          महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हम सबकी ओर से जन्म दिवस की बधाई और शुभकानाऐं हैं। नरेन्द्र मोदी ने जब से प्रधानमंत्री कार्यभार संभाला तब से देश का तेजी से चहुंमुखी विकास हो रहा है। चाहे सीमा की रक्षा हो, आधुनिक हाथियारों की दौड़ हो, जल, थल, वायु सेना हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन गया है।
 
                   कार्यक्रम में दिव्यांगो को उपकरण प्रदान किया गया। इस अवसर पर बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक समेत सभी कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता मौोजूद थे।
close