इंदिरा गांधी ने सारा जीवन देश को किया समर्पित.. नगर विधायक शैलेष ने कहा..देश का बढ़ाया मान..युवा जगत को समझना होगा राजीव दर्शन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर– नगरविधायक शैलेष पाण्डेय ने रायपुर में युवा कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होने कहा दुनिया की महान नेताओं में शामिल भारतन रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जीवनी से आज के युवा पीढ़ियों को देखने समझने और पढ़ने की जरूरत है। साथ ही राजीव गांधी के जीवन दर्शन को गंभीरता से समझने की भी जरूरत है।
 
            नगर विधायक शैलेष पाण्डेय आज राजधानी रायपुर स्थित आयोजित इंदिरा गांधी के जीवन पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान दुर्लभ इंदिरा गांधी की तस्वीरों को देखा और अपने विचारों को भी जाहिर किया। पाण्डेय ने बताया कि रायपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश में इस प्रकार की प्रदर्शनी लगाने की जरूरत है। इंदिरा गांधी का जीवन संघर्ष त्याग और तपस्या का पर्याय रहा है। युवा पीढ़ी को बताने की जरूरत है कि दुनिया की महान नेत्री इंदिरा गांधी ने अपना सर्वस्व जीवन देश के नाम कर दिया।  देश की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत के विकास की बुनियाद को गढ़ा है। जिसकी बदौलत आज भारत का विकास तेजी से हो रहा है।
 
        शैलेष पाण्डेय ने बताया कि पहली बार इस प्रदर्शनी में इंदिरा गांधी के बचपन से लेकर जीवन के अंतिम यात्रा तक की फोटो देखने का मौका मिला। सभी फोटो दिल को छूने वाली है। प्रदर्शनी को जिस तरह से युवक कांग्रेस के साथियों ने समायोजित किया है। उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।  आज के परिवेष के लिए अनुकरणीय भी है।
 
             उन्होने कहा कि इंदिरा गांधी की राजनैतिक दूरदर्शिता को आज भी पूरा विश्व नमन् करता है। उन्होने देश दुनिया में भारत को स्वाभिमान के साथ खड़ा होना सीखाया। इतना ही नहीं उन्होने भारत के विकास को लेकर जो सपना देखा था..आज उसी की बुनियाद पर देश का तेजी से विकास हो रहा है। विकास की गंघा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का योगदान अहम है।
 
शैलेष पाण्डेय ने बताया कि देश की जनता इंदिरा गांधी, राजीव गांधी की शहादत भूली नहीं है।  जिस तरह से इंदिरा गांधी के जीवन दर्शन को आज की पीढ़ी से रूबरू कराया जा रहा है उसी तरह राजीव गांधी के जीवन दर्शन को देश के सामने रखने की जरूरत है
 
          शैलेश ने इस दौरान युवक कांग्रेस के प्रयासों की जमकर तारीफ की। प्रदर्शनी के माध्यम से आज की युवा पीढ़ी को इंदिरा गांधी के दर्शन को समझने का अवसर मिलेगा। शैलेष पाण्डेय ने युवक कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी और पूरी टीम को बधाई दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close