उद्योगपति हरीश केडिया का MSME गवर्निग बाडी में मनोनयन..बिलासपुर उद्योग जगत में उत्साह..श्रमिक संघों ने केडिया के मनोनयन पर जताई खुशी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— प्रदेश के प्रसिद्ध उद्योगपति और छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया को प्रदेश में बड़ा सम्मान हासिल हुआ है। हरीश केडिया को एमएसएमई टेक्नालाजी सेन्टर दुर्ग के गवर्निंग बाडी का सदस्य बनाया गया है। केडिया का मनोनय शासन के आदेश पर किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               बताते चलें कि दुर्ग जिले के बोराई, रसमदा औद्योगिक परिक्षेत्र में भारत सरकार का एमएसएमई मंत्रालय सेन्टर स्थापित है। संस्थान में यानि भारत सरकार की टेक्नालाजी सेन्टर में उद्योगों की जरूरत के हिसाब से मजदूरों में तकनिकी कुशलता को विकसित किया जाता है। 

                 संस्थान में उद्योगों से तैयार वस्तुओं का टेस्टिंग किया जाता है। उद्योंग को लगने वाले डाई और मशीनी कलपूर्जों का भी निर्माण होता है। नकारी हो कि भारत सरकार के प्रयास से संस्थान में हर वह कदम उठाए जा रहे हैं जिससे उद्योग को बढ़ावा मिले। क्षेत्र में एमएसएमई सेन्टर खुलने से श्रमिकों को ना केवल अच्छा प्रशिक्षण मिल रहा है। बल्कि रोजगार के अवसर बढ़ बल्कि बेहतर वेतन भी दिया जा रहा है।

                      गौरतलब हो कि पहली बार शासन ने गवर्निंग बाड़ी का गठन किया गया है। पहली ग्रवर्निंग बाड़ी में हरीश केडिया को स्थान दिया गया है। हरीश केड़िया की नियुक्ति की खबर के बाद बिलासपुर उदोयग जगत में खासा उत्साह है। उद्योगपतियों का मानना है कि निश्चित रूप से इसका लाभ क्षेत्र को मिलेगा।

                    जानकारी देतें चलें कि 200 करोड़ की लागत से बिलासपुर में भी टूल सेन्टर निर्माण की योजना प्रस्तावित है। हरीश केडिया के एमएमएमई टेक्नोलाजी सेन्टर में मनोनयन से बिलासपुर में भी सेन्टर स्थापना को बल मिलेगा।                       

      

close