महंगाई कोई मुद्दा नहीं..महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा..स्मृति ईरानी कांग्रेस सरकार को घेरेंगी.बलात्कार आरोपी भाजपा नेता सभापति शिवानन्द पर बोले धरम..हमें जानकारी नहीं

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— महंगाई हमारा मुद्दा नहीं है…केन्द्र सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। बाल अपराध में अप्रत्याशित बृद्धि हो रही है। स्मृति ईरानी की हुंकार रैली कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए है। यह बातें भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यश्र राजपूत नहीं कही। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि कौन भाजपा नेता महिला मजदूर के साथ रेप किया। इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वह बिल्हा जनपद पंचायत सभापति शिवानन्द सराफ को को  नहीं जानते है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                      भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालीनी राजपूत ने आज भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान भाजपा नेता भूपेन्द्र सवन्नी भी मौजूद थे। सवाल जवाब के दौरान शालिनी राजपूत और धरमलाल कौशिक ने महतारी हुंकार रैली की रूप रेखा के बारे में बताया। 

                              सवाल जवाब के दौारन भाजपा नेतत्री राजपूत ने कहा कि हमें बढ़ती महंगाई से कोई लेना देना नहीं है। महंगाई कोई मुद्दा भी नहीं है। हमारा लक्ष्य सिर्फ कांग्रेस सरकार को घेरना है।पत्रकार वार्ता में मौजूद धरमलाल कौशिक ने सवालों का जवाब दिया। उन्होने बताया कि प्रदेश में अपराध बढ़ा है। धरमलाल ने इस दौरान इंकार किया कि रमन सिंह के कार्यकाल में अपराध ज्यादा था।

            महिला अपराध से जुड़े एक अन्य सवाल बिल्हा जनपद पंचायत सभापति शिवानंद सराफ ने महिला मजदूर के साथ बलात्कार किया है। अपराध भी दर्ज है। बावजूद इसके शिवानन्द के खिलाफ पार्टी ने अब तक एक्शन क्यों नहीं लिया। ऐसे में महतारी रैली का क्या मायने है। अप्रत्याशित सवाल पर धरम लाल ने भरसक परदा डालने का प्रयास किया। उन्होने खबर नहीं होने की बात कह टालने का भी प्रयास किया। नाराजगी जाहिर करते हुए धरम ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि शिवानन्द सराफ कौन है। इसके बाद बगल में बैठे भूपेन्द्र सवन्नी से भी जानना चाहा। जानकारी के बाद धरम लाल ने सवाल से बचते रहे।

                   धरमलाल और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मंत्री रेणुका सिंह, सांसद संगीता यादव राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह सांसद अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित महिला मोर्चा के अलावा प्रदेश की महिला पदाधिकारी और भाजपा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

              दोनो नेताओं ने कहा कि प्रदेश में शराबबंदी, महिला सुरक्षा, सामूहिक दुष्कर्म, अनाचार,रेडी टू ईट,महिला बेरोजगारी, प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर गरीबों के साथ अन्याय, शराबबन्दी मुद्दों को जनता के सामने ऱखेंगे। महतारी हुंकार रैली जगमल चौक से नेहरू चौक पहुंचकर आमसभा में बदल जाएगी।

TAGGED: , ,
close