इंस्पायर अवार्डःबलौदा बाजार जिले के बच्चो का धमाका..15 बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन.. युक्ति,अविजीत,राजीव, प्रतीक ने किया नाम रोशन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
भाटापारा- भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय कक्षा छठवीं से दसवीं तक के बच्चों के लिए विज्ञान में अभिरुचि और  नवोन्मेष संबंधी आयामों को विकसित करने इंस्पायर अवॉर्ड मानक स्पर्धा का आयोजन करता है। योजना के तहत स्कूलों, विकासखंड जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बच्चों के नवोन्मेष के विचारों को प्रोजेक्ट कार्य के रूप में प्रतिस्पर्धा में शामिल किया जाता है। पिछले दिनों घोषित परिणामों में जिला बलौदा बाजार भाटापारा से 15 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया है। इसमे चार  विद्यार्थी विकासखंड भाटापारा से भी चयनित हुए है। 
 
                       जिला शिक्षा अधिकारी सी एस ध्रुव  ने जिले से चयनित सभी बच्चों को विशेष शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला स्तर की प्रतियोगिता में महामारी के बाद भी प्रोजेक्ट कार्य का ऑनलाइन परफॉर्मेंस बच्चों ने किया गया।चयनित बच्चों को प्रोजेक्ट कार्य के लिए 10000 रुपये प्रोत्साहन राशि डीबीटीडी के माध्यम से दिया गया है।  यह प्रतियोगिता बच्चों में वैज्ञानिक विश्लेषण और  नवाचार की परंपरा को विकसित करने के लिए  प्रतिवर्ष किया जाता है। 
 
                                     जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आने वाले समय मे और अधिक संख्या में बलौदा बाजार भाटापारा जिले के बच्चे  चयनित होकर राष्ट्र और राज्य का नाम रोशन करेंगे। इसके लिए सभी  नोडल अधिकारियों को विशेष प्रयास करना होगा ।
 
              सहायक संचालक और जिला नोडल अधिकारी मरावी ने बताया जिले स्तर के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता में 15 बच्चो का चयन बलौदा बाजार-भाटापारा से हुआ है। राज्य स्तर में ऑनलाइन प्रतियोगता  का आयोजन दुर्ग जिले के माध्यम से किया जाना है। राज्य स्तर में चयनित  बच्चे नेशनल लेवल में शामिल होंगे।  
 
                                 विकसखंड शिक्षा अधिकारी यदु ने  बताया  कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2020 -21 अंतर्गत स्टेट लेवल के लिए भाटापारा से चार बच्चों का चयन हुआ है।जिनमे युक्ति साहू शासकिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खपरी ,अविजीत कटारिया डीपीएसडब्लू,राजीव वर्मा और प्रतीक साहू आधारशिला पब्लिक हायर सेकंडरी शाला का नाम रोशन किया है। 
 
                 जानकारी देते चले कि खपरी की छात्रा युक्ति साहू ने भूकंप के दौरान संकेतकों के माध्यम से सुरक्षा उपायों के संबंध में मॉडल तैयार किया है। प्रतीक साहू ने स्ट्रीट लाइट  प्यूरीफायर के संबंध में और राजीव वर्मा ने टक्कर रोधी डिवाइडर के सम्बन्ध्  में मॉडल तैयार किया है। अभिजीत कटारिया नेसिक्योर यूएसबी पोर्ट के संबंध में प्रोजेक्ट तैयार किया है। 
 
                                                          बताते चले कि  भारत सरकार ने स्कुलो के कक्षा 6 से 10 के प्रतिभावान बच्चो को  प्रोद्ययोगिकी और विज्ञान विभाग के माध्यम से जिले और राज्यो से बच्चो का चयन करता है। ऐसे बच्चे जो संस्कृति से जुड़े हो जिनकी सोच और समाज प्रेरणादायक हो,जिनकी अनोखी रचनात्मक शैली हो.बच्चों को सक्षम बनाने के लिये,उनमें  विज्ञान व नवो-न्मेषी गुणों को  बढ़ावा देने योजना को प्रस्तावित किया गया।
 
        भाटापारा में  डीपीएस वर्ल्ड की प्राचार्य ऋतु रजनीश,आधारशिला से एन पी भास्कर और खपरी स्कूल की  प्राचार्य साहू ने राज्य स्तर पर बच्चो के चयन पर खुशी जाहिर की है। सभी ने बचचो को शुभकामनाएं भी दी है। सम्पूर्ण जानकारी  मीडिया प्रमुख ईश्वर देवदास ने दी है।
close