अन्तर्राज्यीय ब्राउन शुगर कारोबारी गिरफ्तार…पुलिस का खुलासा..दोनो को बस से उतरते ही रतनपुर में दबोचा गया

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—एन्टी क्राईम और रतनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबन्दी कर अन्तर्राज्यी ब्राउन शुगर टीम को धर दबोचा है। पकड़े गए दोनो आरोपी बिलासपुर के रहने वाले है। बनारस उत्तर प्रदेश से ब्राउन शुगर की खरीदी कर बिलासपुर पहुंचने से दोनो को धर दबोचा गया। दोनो आरोपियों ने यद्यपि पुलिस को चकमा देने का भरपूर प्रयास किया। बावजूद इसके दोनो को रतनपुर में गिरफ्तार कर एनडीपीए एक्ट 21(बी),29 का अपराध दर्ज किया गया है।
गिरफतार आरोपियों का नाम
1) मोहम्मग जावेद पिता मोहम्मद मंजूर निवासी जरहाभाठा ओमनगर, सिविल लाईन
2) प्रेमनारायण उर्फ सन्नी चौधरी पिता अशोक चौधरी निवासी कतियापारा जूना बिलासपुर
                          एडिश्नल एसपी ग्रामीण राहुल शर्मा ने बताया कि पुलिस कप्तान और आईजी को मुखबीर से जानकारी मिली कि पड़ोंसी राज्य से लगातार नशे के कारोबारी प्रदेश में घुसकर अवैध काम को अंजाम दे रहे है। मामले को गंभीरता से लिया गया। इसी क्रम में 2 जनवरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर को जानकारी मिली कि दो व्यक्ति बनारस से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर लेकर बस से अम्बिकापुर से रतनपुर के रास्ते बिलासपुर पहुचने वाले है। जानकारी के बाद तत्काल एन्टी क्राइम टीम के साथ थाना प्रभारी रतनपुर की टीम ने आरोपियों की खोजबीन शुरू किया। 
        मुखबीर की सूचना के बाद एसीसीयू के दो आरक्षको को कटघोरा से उसी बस में बैठाया गया जिसमे दोनो आरोपी मादक पदार्थ लेकर परिवहन कर रहे थे। दोनो आरोपी महामाया चौक रतनपुर में उतर कर बस बदलने की फिराक में थे । इसी दौरान एसीसीयू और थाना रतनपुर की टीम ने घेराबंदी कर दोनो को धरदबोचा। तलाशी के दौरान अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान दोनो आरोपियों ने बताया कि 31 दिसम्बर 2022 को बिलासपुर से बनारस के लिए बस से निकले थे। एक जनवरी की सुबह बनारस पहुच कर केंट क्षेत्र से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर खरीदे। इसके बाद रात्रि में ही बनारस से अम्बिकापुर के लिए बसे रवाना हुए। 2 जनवरी को अम्बिकापुर से बिलासपुर की बस से निकले। रतनपुर से बस बदलकर बिलासपुर जाने वाले थे। 
       राहुल शर्मा ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 21(बी),29 का अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों के पास से छानबीन के दौरान आरोपियों से एक प्लास्टिक सूटकेश,ब्राउन शुगर 25 ग्राम,नगदी के अलावा एक मोबइल जब्त किया गया है। 
कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक हरविंदर,उप निरीक्षक अजय वारे, आरक्षक निखिल राव जाधव,आरक्षक प्रशांत सिंह,आरक्षक बोधुराम कुम्हार, डी एस बी शाखा  आरक्षक हेंमत सिंह, थाना रतनपुर प्रभारी प्रसाद सिन्हा, दीपक मरावी,राहुल जगत, किर्ती पैकरा,संतोष श्रीवास,रामधीर टोप्पो की भूमिका अहम् रही।
One attachment • Scanned by Gmail

Join Our WhatsApp Group Join Now
close