अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश..झारखण्ड से पकड़ में आए दोनों आरोपी.आधुनिक तरीके से देते थे ठगी को अंजाम

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— पुलिस टीम ने ऑपरेशन क्लीन साइबर अभियान चलाकर आधुनिक तरीके से साइबर अपराध करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुख्य सरगना और उसका सहयोगी को झारखण्ड स्थित देवधर जिले के सारठ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 6 नग मोबाइल, सिम कार्ड, आधार कार्ड और 39,000 रूपए नगदी बरामद किया गया है। पुलिस खुलासे में एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि पकड़े गए आरोपी देश के अन्य प्रांतों के फर्जी सिम मंगवाकर अपराध को अंजाम देते थे।
 
                    एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने खुलासा किया कि सायबर अपराध में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।  एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि राजकिशोर निवासी शंकल लाल समुद्रे थाना सरकण्डा पहुंचकर आनलाइन ठगी होने की जानकारी दी । प्रार्थी ने बताया कि एक अनजान मोबाईल नम्बर से काॅल आया। काॅलर ने खुद को को एसबीआई क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर का कर्मचारी बताया। कालर ने बताया कि 14000 रूपए का बिल बकाया है। बिल का भुगतान तत्काल करें। अन्यथा क्रेडिट कार्ड और बैंक खाता बंद कर दिया जाएगा।
 
            प्रार्थी ने कालर से क्रेडिट कार्ड, बैंक खाता और पंजीकृत मेाबाईल नम्बर को साझा किया।  कालर ने ऐनीडेस्क एप डाॅउनलोड भी करवाया। इसके बाद कालर सारी जानकारी हासिल कर खाते से 118000 रूपए आनलाईन ठगी किया।
 
              एडिश्नल एसपी ने बताय कि एनीडेस्ट के माध्यम से ठग ने ओटीपी देखकर घटना को अंजाम दिया। प्रार्थी को दस मिनट बाद एसएमएस से जानकारी होती है कि वह ठगी का शिकार हो गया है। इसके बाद उसने थाना सरकण्डा में एफआईआर दर्ज कराया। 
 
                     मामले की जानकारी के बाद पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा ने सायबर सेल की मदद से आरोपीयो का पता लगाने को कहा। इसके बाद टीम का गठन किया गया।सारी जानकारी के बाद आपरेशन बिहार और झारखण्ड के लिए टीम को रवाना किया गया। झारखण्ड में पतासाजी कर थाना सारठ पुलिस के सहयोग से जिला देवधर ग्राम पिण्डारी, पाथरडीह, कपसा, बेलभरना, राजा राडी, सुबअरवा ईत्यादि दुर्गम ईलाको में लगातार 3 दिन तक सघन अभियान चलाकर आरोपीयो को धर दबोचा गया।
 
            पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 2019 से लगातार कई लोगो को शिकार बनाया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम अजमल अंसारी पिता चेरकु मिश्रा निवासी पिण्डारी थाना सारठ जिला देवघर और मोहम्मद सराफत अंसारी पिता स्व. मकबूल मिया अंसारी पिण्डारी थाना सारठ जिला देवघर झारखण्ड है। आरोपियों के पास से 6 मोबाइल, सिम कार्ड आधार कार्ड,नगद बरामद किया गया।
 
टीम में शामिल पुलिस अधिकारी और कर्मचारी
 
                     टीम में शामिल निरीक्षक कलीम खान निरीक्षक प्रदीप आर्या,उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी उप निरीक्षक संजय बरेठ उप निरीक्षक सागर पाठक उपनिरीक्षक मनोज नायक ,उप निरीक्षक हृदय पटेल सहायक उप निरीक्षक हेमंत आदित्य प्रधान आरक्षक गजेंद्र शर्मा प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप आरक्षण दीपक उपाध्याय नवीन एकका मुकेश वर्मा धर्मेंद्र साहू विवेक राय तदबीर पोर्ते महिला आरक्षक शकुन्तला साहू की भूमिका सराहनीय रही।

TAGGED: ,
close