इन्टरस्टेट चोर गिरोह का पर्दाफाश…आरोपियों ने चोरी की मोबाइल से किया लाखों रूपये पार..2 दर्जन मोबाइल जब्त ..पकड़े गए दोनो आरोपी.इस तरह करते थे लाखों की चोरी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
 
बिलासपुर—पुलिस ने अन्तर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पीड़ित मुकेश दुबे की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन के दौरान दो आरोपियों को धर दबोचा है। दोनो आरोपी साहेबगंज झारखण्ड के रहने वाले हैं। आरोपियों से कुल 22 मोबाइल बरामद हुआ है। इसमें अन्य प्रांत के भी मोबाइल है। आरोपियों से करीब चार लाख का ट्रांजेक्शन भी जब्त हुआ है। आरोपियों को आईपीसी की धारा 379,34 के तहत कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कराया गया है। 
 
              सिविल लाइन पुलिस के अनुसार 24 अक्टूबर 2022 को बृहस्पति बाजार में मुकेश दुबे की मोबाइल किसी ने पार कर दिया। मुकेश दुबे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आरोप दर्ज किया। मामले में पुलिस कप्तान के निर्देश पर टीम का गठन कर छानबीन की कार्रवाई की गयी। छानबीन के दौरान पुलिस टीम ने इन्टरस्टेट गैंग का पर्दाफाश किया है।दो आरोपियों को धर दबोचा है।
 
                 पुलिस के अनुसार पीड़ित अशोकनगर निवासी मुकेश दुबे 9 नवम्बर 2022 को थाना सिविल लाईन पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि 24 अक्टूबर 2022 की बृहस्तपति बाजार सब्जी लेने गया गया था।इसी दौरान शर्ट की जेब से किसी ने मोबाइल पार कर दिया। पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में मोबाइल के दोनो सिम का नम्बर भी बताया।
 
            अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। पुलिस कप्तान पारुल माथुर के निर्देश पर प्रकरण को गंभीरता से लिया गया। विवेचना के दौरान पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोरो ने चोरी गए मोबाईल से फोन पे एप का उपयोग कर भारतीय स्टेट बैंक के खाता से कुल लगभग चार लाख रूपयों का ट्रांजेक्शन किया है। रूपया अलग-अलग व्यक्तियों के खाते में डाला गया है। UPI और ID नम्बरों पर संचालित बैंक खातों में आरोपी ने पैसा ट्रान्सफर किया है।
 
                 पीड़ित से हासिल जानकारी के बाद पुलिस ने बैंक खाता धारकों के बारे में पता लगाया। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि चोरी गये मोबाइल से पे एप के जरिए सोनी हिम्मतलाल – खुशालमाई ज्वेलर्स सदरबाजार बिलासपुर से 90 हजार रुपये ट्रांजेक्शन हुआ है। आरोपियों ने सोने की चैन खरीदा है। संबंधित ज्वेलर्स दुकान से विधिवत् सी. सी. टी. व्ही. फुटेज जब्त किया गया।
 
                 सीसीटीव्ही फूटेज में खरीदी करते दिख रहे अज्ञात आरोपी चोर और चोरी गये मोबाइल फोन के संबंध में सायबर सेल के माध्यम से  पता लगाया गया। आरोपी भोला कुमार उर्फ टाईगर और गौतम कुमार को बृहसपति बाजार से हिरासत में लिया गया। दोनो आरोपियों ने पूछताछ में अपराध कबूल किया। चोरी में उपयोग और घटना के समय रखे तीन नग मोबाईल को भी जब्त किया गया।
 
               आरोपियों से घटना के पहले और बाद में उपयोग किए गए अलग से कुल 22 मोबाइल को भी बरामद किया गया। आरोपियों ने बताया कि सभी मोबाइल बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, भिलाई के भीड़ भाड़ इलाके से पार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 41 (1- 4) और 379, 34 का अपराध अलग से दर्ज किया गया।
 
              आरोपियों ने अन्य जिलो के प्रकरणों में शामिल होना बताया। जल्द ही मामले पर कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। बहरहाल दोनो आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 
 
 
 पकड़े गए आरोपियों का नाम,पता ठिकाना
 
1) भोला कुमार उर्फ टाइगर नोनिया निवासी  तीन पहाड़ बाबू नगर, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज झारखण्ड।
2) गौतम कुमार पिता परितोष बागती निवासी तीन पहाड़ नीचे टोला थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखंड।
 
close