अंतर्राज्यीय अफीम सौदागर गिरफ्तार.. .मुख्य सरगना जगतार की बड़ी भूमिका ..पंजाब,ओडिशा करता था कारोबार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— पुलिस रेंज महानिरीक्षक और पुलिस कप्तान के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय अफीम गिरोह का भांडा फोड़ा है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  मुख्य आरोपी जगतार सिंह के पास से पांच हजार रूपए नगद समेत इलेक्ट्रानिक तराजू  और एक लाख रूपए का अफीम बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान जानकारी सामने आयी कि जगतार सिंह उडीस और पंजाब से अफीम क्षेत्र में बेचता है। पुलिस कप्तान ने आज खुलासा किया कि अफीम गिरोह की कड़ियों की जांच अभी भी चल रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            पुलिस कप्तान ने पत्रकार वार्ता में खुलासा किया कि सिरगिट्टी पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि क्षेत्र में अफीम का कारोबार किया जा रहा है। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने टीम को तैयार किया गया।

              पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि टीम तैयार कर चेक डेम क्षेत्र में तैनात किया गया । इसके अलावा सिरगिट्टी पुलिस की अतिरिक्त टीम को आस पास के क्षेत्र में भी पतासाजी करने को कहा गया। इसी दौरान पुलिस टीम ने चेक डेम के पास रेड कार्रवाई कर घेराबन्दी के साथ पांच आरोपियों को धर दबोचा। 

                    पत्रकारों को एसपी  प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के साथ तलाशी ली गयी। पकड़े गए सभी आरोपियों के पास से अलग अलग मात्रा में अफीम बरामद किया गया । आरोपी युवराज सिंह मानक पिता अफतार सिंह मानक निवासी निवासी 27 खोली के पास से 20 और अंकित कुमार घोष पिता अनन्त कुमार घोष मोपका निवासी के पास से 10 ग्राम अफीम बरामद किया गया।

              पुलिस कप्तान ने जानकारी दी कि नरेश रविदास पिता रामप्रीत रविदास निवासी एंकांत नगर नालंदा बिहार प्रदेश का रहने वाला है। वर्तमान में परसदा चकरभाठा थाना में रहता है । नरेश के पास स े पुलिस को 10 ग्राम अफीम मिला है। तालापारा निवासी रामशेरू ऊर्फ नवसेर अली के पास से पुलिस ने 30 ग्राम अफीम बरामद किया है। इसके अलावा पांचवा और गैंग सरगना पंजाब प्रांत तरनतारन जिला निवासी जगतार सिंह पिता जगीर के पास पुलिस से पुलिस को 100 ग्राम अफीम बरामद हुआ है। जगतार सिंह आवसपारा परसदा में रहकर अपने काले कालोबार को अंजाम देता था। 

               पुलिस कप्तान ने बताया कि पूरे मामले में पुलिस ने कुल 170 ग्राम अफीम बरामद किया है। बरामद अफीम की कीमत करीब डेढ़ लाख रूपए के आसपास है।

                   पकड़े गए पांच से चार आरोपियों ने जानकारी दी कि जगतार सिंह से अफीम खरीदते थे। आरोपियों की निशानदेही पर मुख्य आरोपी जगतार सिंह के पास से इलेक्ट्रानिक तराजू भी जब्त किया गया है। पूछताछ में जगतार सिंह ने बताया कि बिलासपुर में पंजाब और ओडीशा से लाकर लम्बे समय से अफीम का कारोबार कर रहा है। प्रशांत अग्रवाल ने जानकारी दी कि चैन बड़ी हो सकती है। इसलिए पुलिस अभी भी लगातार जांच पड़ताल में जुटी है।

close