शिक्षकों की रिक्त पदों की भर्ती हेतु साक्षात्कार 26 से 29 मई तक

Shri Mi
2 Min Read

जशपुरनगर/ कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्ग दर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद की दिशा निर्देश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की रिक्त पदों की भर्ती की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार माध्यम से शैक्षणिक योग्यता के कुल 90 प्रतिशत भारांश के आधार पर एकीकृत कुल पदों के 07 गुणांक अभ्यर्थियों का  मेरिट क्रमानुसार दस्तावेज सत्यापन  किया गया है।  उन्होंने बताया कि दस्तावेज सत्यापन उपरांत एकीकृत कुल पदों के 05 गुणांक अभ्यर्थियों को मेरिटक्रम में साक्षात्कार हेतु बुलाया जाएगा।

इस हेतु  स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में 26 से 29 मई 2022 को प्रातः 09.30 बजे से  विभिन्न विषयवार  साक्षात्कार की  तिथि निर्धारित की गई है।
जिसके अंतर्गत  26 मई 2022 को  विषय  जीव विज्ञान के अंग्रेजी माध्यम,  संस्कृत, वाणिज्य, भौतिकी, गणित विषय के  अग्रेजी एवं हिंदी माध्यम, व रसायन, हिन्दी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान विषय के व्याख्याता पदों पर साक्षात्कार लिया जाएगा।  27 मई 2022 को कम्प्यूटर शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक शिक्षक-सामाजिक विज्ञान,  शिक्षक-विज्ञान,व्यायाम शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षकों का साक्षात्कार लिया जाएगा।

इसी प्रकार 28 मई 2022 को  सहायक शिक्षक  विषय अंग्रेजी, गणित हिंदी माध्यम व गणित  अंग्रेजी माध्यम   तथा   अंग्रेजी, गणित, सामान्य विज्ञान, संस्कृत, हिन्दी  विषयों के शिक्षकों का  साक्षात्कार 29 मई 2022 को  सहायक शिक्षक विषय हिन्दी, जीव विज्ञान, प्रयोगशाला सहायक का साक्षात्कार लिया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को साक्षात्कार के लिए निर्धारित समय के आधा घण्टा पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी अपने साथ अपनी पहचान पत्र भी साथ में अवश्य लाये।  निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी  द्वारा तिथि एवं समय में परिवर्तन का मांग अस्वीकार्य होगा एवं साक्षात्कार हेतु कोई द्वितीय अवसर नहीं दिया जाएगा, ना ही साक्षात्कार के समय  तिथि में परिवर्तन के किसी अनुरोध पर विचार किया जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close