घर में घुसकर छेड़छाड़..फरार आरोपी को पाराघाट से पकड़ा गया..

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-घर में महिला से छेडछेड़ा का आरोपी शिकात के बाद मस्तूरी पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने पड़ोस के गांव से उसे धर दबोचा है। 
 
                            पुलिस जानकारी के अनुसार भनेसर निवासी एक महिला ने मस्तूरी थाना पहुंचकर अपनी शिकायत में बताया कि वह घर में अकेली रहती है। हरि कुमार रात्रे पिता त्रिलोचन रात्रे उसके घर मे बलात प्रवेश कर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध किए जाने पर मारपीट भी किया।शोरगुल होने पर आरोपी फरार हो गया । 
 
              महिला की शिकायत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 456 354 323 के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस आलाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की तत्काल पतासाजी शुरू की गयी। इसके पहले पुलिस आरोपी के घर पहुचती वह फरार हो चुका था। लगातार पतासाजी के बाद आरोपी को भनेसर लगे दुसरे गांव  पाराघाट में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close