इंटक से जुड़ेंगी महिला श्रमिक..कांग्रेस नेताओं ने कहा…बनाएंगे मजदूरों की सरकार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20180108-WA0014बिलासपुर—कांग्रेस भवन में इंटक जिला कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक के दौरान राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष अजय काले की मौजूदगी में नई कार्यकरणी का गठन किया गया। मज़दूरो के हित में ब्लाक पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द शुक्ला भी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               इंटक जिला कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे समेत बिलासपुर कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी शिवा मिश्रा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, इंटक जिलाध्यक्ष जांजगीर हेमंत पटेल भी मौजूद थे।

                                    राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे ने सभी नव नियुक्त जिला और ब्लाक अध्यक्षो को संबोधित किया। मजदूरों के हित में आवाज बुलंद करने की बात कही। अभियान चलाकर मजदूरो को इंटक से जोड़ने का आह्वान भी किया।

            कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि इन्टक कांग्रेस पार्टी का अभिन्न अंग है। इन्टक के नव नियुक्त पदाधिकारी अधिक से अधिक मजदूरों को सदस्य बनाएं। कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएं। विधानसभा चुनाव सिर पर है। इंटक पदाधिकारी मजदूरो की हित मे कार्य कर प्रत्याशियों को ना केवल जीताकर बल्कि कांग्रेस की सरकार भी बनाएं।

             वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने सभी श्रमिक साथियो को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का हाथ मजबूत करने को कहा। विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर पूंजीपतियों की सरकार को हटाकर मजदूर किसानों की सरकार बनाने का आह्वान किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने बिलासपुर शहर के आसपास औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिको और असंगठित मजदूरों को इंटक से जोड़ने के लिए अभियान चलाने को कहा।

                    बिलासपुर इंटक जिला अध्यक्ष सौरभ दुबे ने और इंटक महिला अध्यक्ष प्रेमकुमारी रजक ने संगठन से जोड़ने की बात कही। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इंटक कार्यकारी जिलाअध्यक्ष सज्जन सिंह,  ब्लॉक अध्यक्ष बेलतरा अजय राव काले जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा,अजय काले ब्लॉक अध्यक्ष बेलतरा गनेश किष्टा  महासचिव बिलासपुर महेंद्र लहरे, अविनाश जाटवर, ब्लॉक अध्यक्ष तखतपुर जगदीश मिश्रा समेत भारी संख्या में इंटक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
close