IPL का आयोजन 23 सितंबर से यूएई में होगा,51 दिनों तक चलेगी प्रतियोगिता,जल्दी जारी होगा पूरा कार्यक्रम

Chief Editor

बिलासपुर।खेल प्रेमियों के लिये क्रिकेट के मैदान से खुश खबरी आई है।विगत 4 महीनों के खेल सूखे को समाप्त करने की दिशा में आज एक खुशी की लहर दौड़ जायेगी।जब क्रिकेट प्रेमियों को पता चलेगा की प्रति वर्ष आयोजित होने वाले विश्व के सबसे प्रतिक्षित आयोजन भारत के IPL का आयोजन यू.ए.ई.में आगामी 23 सितंबर से प्रारंभ होने जा रहा है।बी.सी.सी.आई.के सूत्रों के मुताबिक बी.सी.सी.आई ने पी.टी.आई.को इस बात की जानकारी दी है कि यह खेल आयोजन 23 सितंबर से शुरु होकर 8 नवंबर तक यूएई में खेला जाएगा।इसके पूर्व यह आयोजन 26 सितंबर से होना था।लेकिन इसके बाद होने वाले भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट और एकदिवसीय आयोजन के मद्दे नज़र इसको 23 सितंबर से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

इसके लिए सभी प्रायोजकों को सूचित कर अंतिम कार्यक्रम को भी अतिशीघ्र ही घोषित किया जाएगा।सूत्रों के अनुसार यह आयोजन कुल 51 दिनों का होगा।इस प्रतियोगीता का फाइनल 8 नवंबर रविवार को होना तय किया गया है।ज्ञात हो की COVID 19 कोरोना महामारी के कारण नही हो सके खेलों में यह पहला आयोजन होगा।जो वैश्विक स्तर का होता है।इस प्रतियोगीता में कुल 8 टीमें भाग लेंगी।जिनमें दिल्ली कैपिटल्स,चेन्नई सुपरकिंग्स,किंग्स इलेवन पंजाब,मुंबई इंडियंस,कोलकाता नाइट राइडर्स,राजस्थान रॉयल्स,सन राईज़र हैदराबाद,रायल चैलेंज बेंगलुरु हैं।सूत्रों ने बताया की आगामी सप्ताहांत अंतिम प्रारूप घोषित कर दिया जाएगा।

TAGGED: , , , ,
close