IPL 2023: Rohit Sharma को कैसे मिली थी मुंबई इंडियंस की कप्तानी, अनिल कुंबले ने किया खुलासा

IPL 2023: मुंबई इंडियंस की आईपीएल की सबसे सफल टीम है। मुंबई की कप्तानी Rohit Sharma को कैसे मिली थी इसका खुलासा अनिल कुंबले ने किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IPL 2023: IPL2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। IPL में इस बार सभी टीमें मजबूत नजर आ रही है। मुंबई इंडियंस हर बार की तरह इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। क्योंकि मुंबई IPL की सबसे सफल टीम मानी जाती है। Rohit Sharma के कप्तान बनने के बाद Mumbai  का प्रदर्शन शानदार रहा है। लेकिन अनिल कुंबले को मुंबई की कप्तानी कैसे मिली थी इसको लेकर अनिल कुंबले ने बड़ी जानकारी दी है।

Anil Kumble ने बताया राज

दरअसल, एक कार्यक्रम में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने बड़ी जानकारी दी। कुंबले ने बताया की कैसे मुंबई इंडियंस की कप्तानी Rohit Sharma को मिली थी, जिसके बाद टीम की किस्मत ही बदल गई।

अनिल कुंबले ने बताया कि ‘जब हम आईपीएल 2013 में शुरुआत के 4-5 गेम हार गए, तो जॉन राइट और मैंने रोहित शर्मा से पूछा कि क्या आप मुंबई की कप्तानी लेने के इच्छुक हैं, जिस पर रोहित शर्मा ने कहा कि वह तैयार है। इसके बाद रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया, उसके बाद से हमने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। क्योंकि रोहित का कप्तान बनना अविश्वसनीय रहा है, क्योंकि उसने कप्तान के रूप में सबसे अधिक आईपीएल जीते हैं।’

2013 में जीता था पहला खिताब

बता दें कि 2013 में आईपीएल की शुरुआत में रिकी पोटिंग को कप्तान बनाया गया था। लेकिन लगातार मुकाबले हारने के बाद पोटिंग की जगह रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया। जिसके बाद रोहित ने पहली ही बार में मुंबई इंडियंस को खिताब जिताया था। अब तक मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच खिताब जीत चुकी है।

  • IPL 2013 : मुंबई इंडियंस
  • IPL 2015 : मुंबई इंडियंस
  • IPL 2017 : मुंबई इंडियंस
  • IPL 2019 : मुंबई इंडियंस
  • IPL 2020 : मुंबई इंडियंस

पिछले सीजन में मुंबई का खराब प्रदर्शन

भले ही मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है, लेकिन पिछला सीजन इस टीम के लिए बेहद खराब निकला था। पिछली बार मुंबई अंक तालिका में सबसे नीचे थे। 14 में से मुंबई ने 10 मैच हारे थे। यही वजह है कि अगले सीजन यानी आईपीएल 2023 के लिए इस फ्रेंचाइजी ने एक मजबूत टीम बनाई है। अगर इतिहास के पन्ने पलटें तो मुंबई ने सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है।


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker