IPL 2023: Shubman Gill ने किया, कमाल इस मामले में यशस्वी जायसवाल से निकले आगे

Shri Mi
3 Min Read

IPL 2023, Shubman Gill: आईपीएल 2023 के क्वालीफायर मुकाबले में गिल ने शतक जड़कर यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं गिल के इस कारनामें के बारे में।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

IPL 2023 GT vs MI Qualifier Match: आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आमने सामने थीं। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गया था। इस मुकाबले ने गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 233 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

जीटी के इतने बड़े स्कोर के पीछे का मैन रीजन गिल की शानदार बल्लेबाजी थी। 234 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी मुंबई 18.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी और गुजरात ने इस मुकाबले को 62 रनों के बड़े अन्तर से जीत लिया।

IPL 2023 Shubman Gill Record: इस मुकाबले में शुभमन गिल ने 60 गेंदों में 129 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान गिल के बल्ले से कुल 17 बाउंड्री निकली, जिसमें 7 चौके और 10 छक्के शामिल हैं। इसी के साथ गिल इस सीजन सबसे ज्यादा बाउड्री लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम था, जिन्होंने इस सीजन कुल 108 बाउंड्री लगाईं थीं।

Shubman Gill in IPL 2023: शुभमन गिल ने इस सीजन अब तक खेले 16 मैचों की 16 पारियों में 60.79 की औसत और 156.68 की स्ट्राईक रेट के साथ 851 रन बनाए हैं। गिल के बल्ले से इस सीजन कुल 4 अर्ध शतक और 3 शतक निकले हैं। इस दौरान इन्होंने 78 चौके और 33 छक्के भी लगाए हैं।

IPL 2023 में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

शुभमन गिल – 111 बाउंड्री
यशस्वी जायसवाल – 108 बाउंड्री
फाफ डु प्लेसिस – 96 बाउंड्री
सूर्यकुमार यादव – 93 बाउंड्री
डेवोन कॉनवे – 89 बाउंड्री

IPL 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

फाफ डु प्लेसिस – 36 छक्के
शिवम दुबे – 33 छक्के
शुभमन गिल – 33 छक्के
ग्लेन मैक्सवेल – 31 छक्के
रिंकू सिंह – 29 छक्के

IPL 2023 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

यशस्वी जायसवाल – 82 चौके
शुभमन गिल – 78 चौके
डेवोन कॉनवे – 73 चौके
डेविड वॉर्नर – 69 चौके
सूर्यकुमार यादव – 65 चौके

IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

शुभमन गिल – 851 रन
फाफ डुप्लेसी- 730 रन
विराट कोहली- 639 रन
डेवोन कॉन्वे- 625 रन
यशस्वी जायसवाल – 625 रन

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close