IPS एसोशिएसन का वार्षिक चुनाव सम्पन्न,अशोक जुनेजा ए.डी.जी.पी. अध्यक्ष बने,Bilaspur IG प्रदीप गुप्ता उपाध्यक्ष

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में आयोजित आई.पी.एस. कॉन्क्लेव में प्रति वर्ष के अनुसार आज आई.पी.एस. एसोशिएसन का वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) अशोक जुनेजा आई.पी.एस. एसोशिएसन के अध्यक्ष और पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज प्रदीप गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रतन लाल डांगी सचिव तथा सह सचिव डॉ. संजीव शुक्ला उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर, आरिफ शेख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर, नीतू कमल पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार तथा कोषाध्यक्ष पुलिस अधीक्षक एस.टी. एफ बघेरा (दुर्ग) डी श्रवण होंगे। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close