ब्रेकिंग-बिलासपुर,दुर्ग समेत कई जिलों के SP बदले,दीपक कुमार झा बिलासपुर,भोजराम पटेल होंगे कोरबा SP, देखे पूरी सूची

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।बुधवार को राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा/राज्य पलिस सेवा के कई अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।जारी आदेश के अनुसार दीपक कुमार झा पुलिस अधीक्षक जिला बस्तर से पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर बनाए गए हैं। वहीं बिलासपुर के एसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल अब दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक होंगे। मिली जानकारी के अनुसार पारुल माथुर जांजगीर से गरियाबंद की एसपी बनाई गई हैं। अभिषेक मीणा को कोरबा से रायगढ़ जिले की कमान सौंपी गई है। वहीं मोहित गर्ग को नारायणपुर से कवर्धा भेजा गया है।भोज राम पटेल गरियाबंद से कोरबा गए हैं देखें पूरी सूची।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close