Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

    IRCTC ने भी जरूरी क‍िया आधार ल‍िंंक करना,ये है तरीका

    adhar card nनईदिल्ली।अब IRCTC से ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आधार को आईआरसीटीसी से लिंक करना होगा। रेलवे ने साफ कर दिया है कि एक महीने में अगर एक अकाउंट से 6 से ज्यादा टिकट बुक करने हैं तो आधार को IRCTC से लिंक करना होगा। आधार को IRCTC से लिंक करने के लिए कोई खर्चा करने की जरूरत नहीं है। आधार को फ्री में IRCTC से लिंक कर सकते हैं। दोनों को आपस में लिंक करने के बाद एक अकाउंट से एक महीने में 12 टिकट बुक कर सकते हैं। बिना लिंक किए एक IRCTC अकाउंट से 6 टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं लिंक करने के बाद यह संख्या दोगुनी हो जाएगी, मतलब एक महीने में 12 टिकट बुक कर पाएंगे।

    Join WhatsApp Group Join Now

    ऐसे करें लिंक
    1- सबसे पहले irctc.co.in पर जाएं। यहां अपने आईडी पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें।
    2- अब आपका IRCTC का अकाउंट खुल गया है, यहां आपको सबसे ऊपर नीली पट्टी पर कई ऑप्शन नजर आ रहे होंगे। इनमें से My Profile पर जाएं।
    3- माय प्रोफाइल पर जैसे ही आप जाएंगे तो यहां कई ऑप्शन आपके सामने आ जाएंगे। इनमें सबसे नीच आ रहे Aadhaar KYC पर क्लिक करें।
    4- आधार केवाईसी पर क्लिक करते ही नया पेज आपके सामने खुल जाएगा। अब यहां आपको आधार नंबर डालना है। आधार नंबर डालने के बाद Send OTP पर क्लिक करना है।
    5- अब आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उस OTP को IRCTC की साइट पर आ रहे ओटीपी बॉक्स में डालना है। यहां ओटीपी डालते ही आपका आधार आपके IRCTC अकाउंट से लिंक हो जाएगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    close
    Share to...