तीसरे दिन भी अनियमित कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन…सरकार पर बनाया दबाव…नियमितिकरण का वादा निभाए सरकार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 बिलासपुर—छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संवीदा कर्मचारी संघ ने नियमितिकरण की मांग को लेकर लगातार तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में 54 विभागों के सभी अनियमित कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। साथ ही सरकार पर नियमितिकरण के लिए दबाव बनाया। प्रदर्शन करने वालों ने सरकार को घोषणा पत्र में शामिल नियमितीकरण के वादे को याद दिलाया। 
धरना प्रदर्शन में शामिल संविदा कर्मचारी कर्मचारी नेता श्याम मोहन ने बताया कि चार वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार ने घोषणा पत्र में शामिल नियमितिकरण के वादे को पूरा नहीं किया गया है। प्रदेश भर के 54 विभागो में काम करने वाले एक लाख अस्सी हज़ार अनियमित कर्मचारियों के सब्र का बांध अब टूट गया है। यही कारण है सभी अनियमित कर्मचारियों को  सड़क पर उतरकर धऱना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा है।
श्याम मोहन ने बताया कि सोलह जनवरी से आरंभ पॉच दिवसीय धरना में समस्त विभागों के अनियमित कर्मचारियों में सरकार की वादा खिलाफी को लेकर गहरा आक्रोश है। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संवीदा कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी  विभागों ज़िला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, साक्षरता मिशन, आई. टी.आई. , जल संसाधन विभाग , शिक्षा , एन एच एम, और अन्य समस्त विभागों के अनियमित कर्मचारियों की मुख्यमंत्री महोदय से गुहार है कि चुनाव के समय किए गए वादे को निभाए।
Share This Article
close