मरवाही के दमदम में जय सिंह और शैलेष ने दिखाया दम..दोनों स्टार प्रचारकों ने किया जनता से संवाद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- मरवाही विधानसभा में प्रत्याशी एलान के साथ साथ पार्टियों ने पूरा दम खम लगा दिया है। आज दक्षिण मरवाही ब्लाक प्रभारी नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी स्थानीय लोगों को सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। साथ ही चुनाव खत्म होते ही विकास की गंगा बहाने का वादा किया।
 
          मरवाही ब्लाक के कोटमी क्षेत्र स्थित दमदम गांव में सोववार को कांग्रेस पार्टी ने सभा का आयोजन कर जनता से सीधे संवाद किया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने स्थानीय लोगों को बताया कि पिछले डेढ़ साल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने जिले को बड़ी बड़ी सौगात दिया है।
 
             मरवाही के विकास में संकल्पित हमारी सरकार जनता के साथ है। जनता के साथ रहेगी। ग्राम दमदम में प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और विधायक शैलेश पाण्डेय ने कहा कि मरवाही विधानसभा विकास की गति में बहुत पीछे छूट गया है। इसकी वजह पहले के सरकार की लापरवाही को जाता है। अब ऐसा नहीं होगा। मात्र कुछ महीनों के अन्दर हमारी सरकार ने जीपीएम जिला बनाकर क्षेत्र का तेजी से विकास के लिए ढांचा तैयार किया है। अब मरवाही के विकास को कोई रोक नहीं सकता है। 
 
                   जनसामान्य की बैठक में मोहित केरकेट्टा, जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री उत्तम वासुदेव, जाइलेश , प्रताप मरावी, अमन शर्मा और कांग्रेस के सभी वरिष्ठ युवा महिला नेता और ग्राम वासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
 
कौन कौन होंगे मरवाही के स्टार प्रचारक
 
            कांग्रेस ने मरवाही के लिए प्रत्याशी एलान के साथ ही स्टार प्रचारकों की सूची को भी जारी किया है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुक्यमंत्री भूपेश बघेल, मोतीलाल वोरा समेत 30 नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है ।

                          कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, निकाय मंत्री शिव डहरिया, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत,  मंत्री रूद्र गुरु चुनाव के कमान संभालेंगे। इसके अलावा सांसद ज्योत्सना महंत, दीपक बैज, फूलोदेवी नेताम, करुणा शुक्ला, लालजीत सिंह राठिया, शैलेश पांडेय, बृहस्पत सिंह, मोहित केरकेट्टा, विनय जयसवाल को भी स्टार प्रचारकों में स्थान दिया गया है।

close