आउटसोर्सिंग के खिलाफ प्रदर्शन..जनता कांग्रेस युवा नेताओं ने किया विरोध…सायकल यात्रा कर जताई नाराजगी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20171222-WA0063बिलासपुर— छत्तीसगढ़ युवा नेताओं ने आज कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर प्रदेश की नौकरियों पर बाहरी लोगों की भर्ती का विरोध किया है। युवा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर नौकरी के बहारी लोगों को घुसपैठ करवाने का भी आरोप लगाया है। कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन के दौरान जनता कांग्रेस युवा नेताओं ने जिला प्रशासन को बताया कि घुसपैठियों से प्रदेश के खनिज संसाधनों का ना केवल शोषण हो रहा है। बल्कि स्थानीय बेरोजगार युवकों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   जनता कांग्रेस नेताओं ने सायकल यात्रा का समापन नेहरू चौक में किया। 12 से 22 दिसम्बर के बीच सायकल यात्रा कर बेरोजगार युवकों को जागरूक किया। सायकल यात्रा के समापन कार्यक्रम के बाद युवा जनता कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जिला प्रशासन प्रतिनिधि एसडीएम पैकरा को लिखित शिकायत कर सरकार की आउटसोर्सिंग नीति का पुरजोर विरोध किया है।

                               जनता युवा कांग्रेस संभाग अध्यक्ष प्रशांत तिवारी और शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ पाण्डेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 20 लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार दर दर भटक रहे हैं। लेकिन सरकार बाहरी लोगों को नौकरी दे रही है। पार्टी अध्यक्ष अजीत जोगी और मरवाही विधायक अमित जोगी ने स्थानीय बेरोजगार युवकों की पीड़ा को ना केवल गंभीरता से लिया बल्कि नौकरी पर डांका डालने वालों के खिलाफ युद्ध लड़ने का एलान किया है। युवाओं को जागरूक करने के लिए 12 से 22 दिसम्बर के बीच सायकल यात्रा निकाली गयी।

                युवा नेताओं ने कहा कि सरकार विकास का का झूठा प्रचार कर रही है। जनता युवा कांग्रेस संभाग प्रवक्ता सुमित तिवारी ने बताया कि कलेक्टोरेट के सामने युवा जनता कांग्रेस शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ पांडेय की अगुवाई में साइकिल का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद शासन को आउटसोर्सिंग के खिलाफ लिखित शिकायत कर विरोध किया गया।  इस दौरान प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ पाण्डेय, विनय उपाध्याय, अतुल यादव, राहुल मिश्रा, अजय राजपूत, हितेश देवांगन, मनुराज पांडेय,  भावेश दुबे, ऋषि तिवारी,गौरव अग्रवाल, निशांत तिवारी, गुलशन साहू, प्रशांत गौरहा, दिनेश साहू, सूरज देवांगन, शंभू ध्रुव, देव साहू, शुभम सोनी, योगेश गंधर्व, बुट्टी सारथी, आदित्य तिवारी, विनय तिवारी, रोहित मिश्रा, डब्बू तिवारी समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

close