जनता कांग्रेस नेता ने की सीएम की तारीफ..कहा ..निकायों की तरह..घोषित पदों में महिलाओं को मिले पचास प्रतिशत आरक्षण

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़,chhattisgarh,evm hacking,news,hindi news,chhattisgarh news,सीजेआई रंजन गोगोई,सीजेआई दीपक मिश्रा,जज जस्टिस कुरियन जोसेफ,रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट,वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी,जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे),

रायपुर— जनता कांग्रेस नेता इकबाल अहमद रिजवी ने शासन से घोषित सरकारी पदों में पचास प्रतिशत महिला आरक्षण की मांग की है। रिजवी ने कहा कि भूपेश सरकार ने नगरीय निकायों में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण को स्वीकार कर क्रांतिकारी कदम उठाया है। निश्चित रूप से स्वागत योग्य फैसला है। साथ ही अन्य प्रदेशों और केन्द्र सरकार के लिए भी अनुकरणीय पहल है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्रदेश सरकार का  50 प्रतिशत महिलाओं वाला निर्णय अनुकरणीय है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

          रिजवी ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार ने लगभग चार हजार पदों पर नियुक्ति का निर्णय लेकर बेरोजगारों के हित में कदम उठाया है। जिसकी सर्वत्र वाहवाही हो रही है। सरकार से अनुरोध है कि निकाय की तर्ज पर चार हजार घोषित पदों में भी 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाए। इससे बेरोजगार महिलाओं में उत्साह बढ़ेगा और महिला सशक्तिकरण की राह और भी ज्यादा सशक्त होगी।    

                

close